फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   So far 14884 defaulters have deposited about nine crores

अब तक 14884 बकाएदारों ने लगभग नौ करोड़ जमा किया

Sat, 15 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
So far 14884 defaulters have deposited about nine crores
शासन ने विद्युत विभाग के बकाएदारों की सुविधा के लिए संचालित एक मुश्त समाधान योजना की समय सीमा एक बार फिर बढ़ा दी है। अब बकाएदार 31 जनवरी तक इस योजना का लाभ ले सकते हैं। हालांकि ढाई माह से चल रही इस योजना में चिह्नित 111867 में से अब तक 14884 बकाएदारों ने लगभग नौ करोड़ जमा किया है।
विज्ञापन

विद्युत बकाएदारों को सुविधा देने के लिए सरकार ने 20 अक्तूबर को एकमुश्त समाधान योजना को लागू किया था जो 30 नवंबर तक चली। इसके बाद इसे 15 फिर 31 दिसंबर तक बढ़ाने के बाद 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया। इसमें प्रावधान किया गया कि सितंबर महीने तक के बकाए पर घरेलू, निजी नलकूप एवं कामर्शियल उपभोक्ताओं को अलग-अलग सरचार्ज में छूट दी जाएगी। योजना लागू होने के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों ने 111867 बकाएदारों को चिह्नित करके उन्हें नोटिस भेजा लेकिन 56 दिन बीत जाने के बावजूद 14884 उपभोक्ताओं ने अब तक लगभग नौ करोड़ रुपये ही जमा किया है। सैदपुर के एक्सईएन आशीष कुमार चौहान ने बताया कि सरचार्ज माफी योजना के तहत उपभोक्ताओं पर लगे ब्याज माफ किए जा रहे हैं। वह 31 जनवरी तक बकाया जमा करेंगे तो उनका ब्याज माफ होगा। अन्यथा पूरे ब्याज सहित बिल जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed