फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Snake bites a young man sleeping on the ground twice

जमीन पर सोए युवक को दो बार सांप ने डंसा

Sun, 19 Jun 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Snake bites a young man sleeping on the ground twice
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के करजही गांव में शनिवार की देर रात सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी रामाशंकर आजाद (40) खाना खाने के बाद रात में दरवाजा बंद करके फर्श पर सो गए। रात करीब 11 बजे सांप ने उनके हाथ में डंस दिया। नींद में होने के कारण उन्होंने हाथ से डंक मारे हुए जगह को सहलाया फिर सो गये। तभी सर्प दोबारा डंक मार दिया तो युवक की नींद टूट गई और सामने सांप देखकर सन्न रह गया। युवक की आवाज पर परिजनों की नींद टूट गई। सर्पदंश से रामाशंकर आजाद की हालत खराब होने लगी तो परिजन तत्काल जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। पर रमाशंकर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक रामाशंकर आजाद के दो पुत्र ललित मोहन, आशुतोष और एक पुत्री अलका है। तीनों बच्चे अभी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed