फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   smugglers arrested with heroin worth one crore and 14 lakh rupee in Ghazipur

Ghazipur News: एक करोड़ की हेरोइन व 14 लाख रुपये के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, राजस्थान में करते थे सप्लाई

Wed, 13 Dec 2023 03:43 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 13 Dec 2023 03:43 PM IST
सार

तस्करी में पकड़े गए लोग वाराणसी, बिहार और राजस्थान के हैं। इनके पास से खरीद बिक्री करते समय एक किलो मादक पदार्थ हेरोइन (जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत एक करोड़ रुपये है) और 14 लाख रुपये नगद बरामद किया है।

विज्ञापन
smugglers arrested with heroin worth one crore and 14 lakh rupee in Ghazipur
पुलिस के गिरफ्त में तस्करी में पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ (हेरोइन) की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकठिया बेसो नदी पुलिया (एनएच 31) के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोग वाराणसी, बिहार और राजस्थान के हैं। इनके पास से खरीद बिक्री करते समय एक किलो मादक पदार्थ हेरोइन (जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत एक करोड़ रुपये है) और 14 लाख रुपये नगद बरामद किया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र के मुताबिक इस गिरोह का मास्टर माइंड अजय कश्यप शहर कोतवाली क्षेत्र के ददरीघाट निवासी है, हालांकि उसका वर्तमान पता वाराणसी में फ्लैट नंबर 403 टावर नंबर 03 श्रीराम नगर कालोनी मडुआडीह रेलवे स्टेशन के पास है। वह दूर बैठे-बैठे पूरे नेटवर्क को संचालित करता है। साथ ही इस कार्य में अपने बेटे अभय कश्यप व अन्य सहयोगी राजकमल उर्फ कमल साहनी, शिवम प्रताप सिंह को शामिल किया है। इन लोगों के माध्यम से वो मादक पदार्थ की खरीद बिक्री अंतर्राज्यीय स्तर पर कराता है। 
विज्ञापन


12 दिसंबर को राजस्थान के हेरोइन तस्कर बागचन्द तंवर उर्फ भागचंद निवासी ग्राम दुर्जनपुरा थाना घाटोली जिला झालावार राजस्थान को एक किलोग्राम हेरोइन की डिलीवरी करनी थी। अजय कश्यप के कहने पर अभय कश्यप, राजकमल उर्फ कमल साहनी व शिव प्रताप सिंह दो बाइक से एनएच 31 बेसो नदी पुलिया के पास हाइवे पर मंगलवार की शाम 6:45 बजे पहुंचे। जिन्हें मुखबिर की सूचना पर अलर्ट हुई पुलिस ने हेरोइन खरीद बिक्री करते समय रंगे हाथ पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्करों के पास से एक किलो हिरोइन व 14 लाख रुपये नगद बरामद हुआ। जबकि मौके का फायदा उठाकर अभय कश्यप बाइक से फरार हो गया। पूछताछ में हेरोइन तस्कर बागचंद ने बताया गया कि वह हेरोइन राजस्थान कोटा में ले जाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर नशे के आदी नए उम्र के पढ़ने वाले युवकों को बेच देता हैं। माल की डिलिवरी सुनसान स्थानों पर जाकर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed