{"_id":"68978d5421b5594b50090451","slug":"smart-tvs-will-be-installed-at-anganwadi-centres-primary-education-will-become-interesting-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-137348-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगेंगे स्मार्ट टीवी, प्रारंभिक शिक्षा होगी रोचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगेंगे स्मार्ट टीवी, प्रारंभिक शिक्षा होगी रोचक
विज्ञापन
गाजीपुर। आने वाले दिनों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्मार्ट टीवी लगाए जाएंगे। शासन की ओर से निर्देश आते ही बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग तैयारियों में जुट गया है। हालांकि अभी शासनादेश में इस बात का जिक्र नहीं है कि कितने केंद्रों पर कितनी-कितनी संख्या में स्मार्ट टीवी लगाए जाएंगे। बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा रुचिकर हो सके, इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्मार्ट टीवी लगाने की कवायद की जा रही है। स्मार्ट टीवी से बच्चों को रुचिकर व मनोरंजक ढंग से अक्षर ज्ञान कराया जाएगा। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इससे उनकी प्रारंभिक शिक्षा को मजबूती मिलेगी। जनपद के 16 ब्लॉकों में 4127 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जाता है। इन पर 4100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व 2800 सहायक की तैनाती है। 3 लाख 72 हजार 237 लाभार्थी पंजीकृत हैं। इनमें धात्री व गर्भवती महिलाओं की संख्या 38 हजार 991 है। 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चे 1 लाख 53 हजार 489 हैं।
तीन से छह वर्ष के बच्चों की शैक्षणिक नींव होगी मजबूत-गाजीपुर। स्मार्ट टीवीसे तीन से छह वर्ष के बच्चों को हिंदी-अंग्रेजी वर्णमाला, गिनती व अन्य पूर्व प्राथमिक शिक्षा गतिविधियों के विजुअल टूल्स के जरिए ज्ञान दिया जाएगा। इससे उनकी प्रारंभिक शैक्षणिक नींव मजबूत होगी। नई पहल से बच्चों में पढ़ने व सीखने के प्रति रुचि बढ़ेगी। साथ ही पढ़ाई के प्रति उनमें सीखने की ललक व हर चीज जानने की उत्सुकता बढ़ेगी। ये आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम बनाने की कवायद है। जिन केंद्रों में पोषण वाटिका मौजूद है, उनको प्राथमिकता के आधार पर सक्षम केंद्र बनाया जाएगा।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे। इससे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा काफी रुचिकर हो जाएगी। एलईडी स्क्रीन लगने से बच्चों को अक्षर ज्ञान करने में सहूलियत मिलेगी। - समीर सिंह, प्रभारी डीपीओ