फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sixth generation descendants reached the village to trace their ancestors.

Ghazipur News: पूर्वजों का पता करने छठवीं पीढ़ी के वंशज पहुंचे गांव

Tue, 11 Nov 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sixth generation descendants reached the village to trace their ancestors.
नारायणपुर ककरही गांव के डीह बाबा मंदिर के चबूरते पर ग्रामीणों के साथ दक्षिण अफ्रीका दूतावास में
सैदपुर। 165 वर्ष बाद पूर्वजों की जमीन निहारने आए दक्षिण अफ्रीका के अनिल सुख लाल को यहां आने पर अपने पूर्वजों के बारे में कोई कुछ नहीं बता सका, लेकिन अपने पूर्वजों की माटी, गंगा का दर्शन और यहां के स्थलों को देखकर उन्हें जरूर सुकून मिला। सात समुंदर पार रह कर भी उन्हें अपनी माटी की याद सताती रही और अपने पूर्वजों का घर यहां की जमीन देखने उसका पता करने के लिए वह सोमवार को नारायणपुर ककरही गांव आए। गांव वालों ने दिल खोलकर इस प्रवासी नागरिक और उनके साथ आए लोगों का स्वागत किया। गांव वालों ने भरोसा दिलाया कि उनके पूर्वजों की खोज में गांव सहभागी बनेगा और पता चलने पर उन्हें सूचित भी करेगा। हालांकि शिवा स्नेह संस्था के संस्थापक उमेश श्रीवास्तव ने उनके पूर्वजों से जुड़ी जानकारी को खंगालने का पूरा प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सैदपुर क्षेत्र नारायणपुर ककरही निवासी प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि अनिल सुखलाल ने बातचीत के दौरान बताया कि उनके पूर्वज राम लखन यादव आज से 165 वर्ष पूर्व अपना वतन छोड़कर दक्षिण अफ्रीका चले गए थे। छठवीं पीढ़ी के उनके वंशज दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका दूतावास में कार्यरत है। उन्हें ज्ञात हुआ कि उनके पूर्वज भारत के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के सैदपुर तहसील अंतर्गत नारायणपुर ककरही की रहने वाले हैं। इस जानकारी पर वह गांव आए, लेकिन उन्हें कुछ सटीक नहीं मिल सकी और एक दिन प्रवास के बाद वह पुनः दिल्ली दूतावास को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed