{"_id":"61dc6d1c7906e77c6b7aa082","slug":"six-roadways-buses-acquired-for-election-duty-ghazipur-news-vns6328600181","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी के लिए अधिगृहित हुई रोडवेज की छह बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी के लिए अधिगृहित हुई रोडवेज की छह बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के साथ ही प्रशासन हरकत में आ गया है। चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। गैर जिलों से अर्द्ध सैनिक बल, नागरिक पुलिस एवं होमगार्ड आदि लेने के लिए जिले से छह रोडवेज बसें, छह ट्रक और छह बोलेरो-स्कार्पियो का अधिग्रहण किया गया है।
विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम पिछले दिनों निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित कर दिया गया। जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश में सात चरणों में चुनाव कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले में सातवें एवं अंतिम चरण में मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक दलों की गतिविधियां बढ़ गई हैं वहीं इसको सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन की सक्रियता भी बढ़ गई है। चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए आयोग की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा कर्मियों को लाने-ले जाने के लिए वाहनों का अधिग्रहण किया जाता है। बीते चुनाव की तरह इस बार भी वाहनों को अधिगृहित किया जा रहा है। रोडवेज के स्थानीय डिपो की छह बसों के साथ ही छह ट्रक एवं छह बोलेरो-स्कार्पियो गैर जिलों से पैरा मिलिट्री, नागरिक पुलिस, होमगार्ड आदि बल लेने के लिए प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई है। आने वाले दिनों में मांगे जाने पर और भी वाहन चुनाव ड्यूटी के लिए भेजे जाएंगे।