{"_id":"601978376c6ed21d634012ef","slug":"six-injured-in-a-fight-during-a-football-match-in-ghazipur-four-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में फुटबॉल मैच के दौरान मारपीट में छह घायल, चार की हालत गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में फुटबॉल मैच के दौरान मारपीट में छह घायल, चार की हालत गंभीर
Tue, 02 Feb 2021 09:35 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 02 Feb 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के गोड़सरा गांव में मामूली विवाद को लेकर मंगलवार की देर शाम साढ़े आठ बजे बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा भर्ती कराया, जहां से चार को स्थिति नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उसियां के मायापुरी स्थित ग्राउंड पर उसियां और गोड़सरा के बीच फुटबॉल का मैच हो रहा था। इसी बीच बस्ती के कुछ लोगों से वहां विवाद हो गया। समझाने बुझाने के बाद किसी तरह मामला शांत करा दिया गया। खुन्नस खाए विपक्षी लाठी-डंडे से लैस होकर दलित बस्ती के युवकों पर टूट पड़े और जमकर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
घटना में एक पक्ष से जिनोद कुमार, विनोद, अनूप, जय कुमार, अरविंद, नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में आसपास मौजूद लोगों के द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सेवराई चौकी इंचार्ज राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन