{"_id":"58a1de114f1c1b5f7ed849e7","slug":"six-by-four-constituency-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार विधानसभा सीट के लिए छह ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार विधानसभा सीट के लिए छह ने किया नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व न्यायालय में नामांकन करते मुहम्मदाबाद विधान सभा के बसपा प्रत्याशी सिबगतुल्लाह अंसारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हो रहे विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन सोमवार को विभिन्न विधानसभा सीटों के लिए छह उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने वालों में बहुजन समाज पार्टी से सिबगतुल्लाह अंसारी, भाजपा की डा. संगीता बलवंत और सुनीता सिंह, भाकपा के रुद्रदत्त तिवारी, अजीत प्रताप कुशवाहा एवं सत्यदेव यादव प्रमुख हैं। नामांकन के दौरान सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। इस दौरान आला अधिकारी भी नामांकन स्थल का जायजा लेते रहे।
जनपद की सात विधानसभा सीटों के लिए सातवें और अंतिम चरण में आठ मार्च को मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव की नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू है। नामांकन के तीसरे दिन चार विधानसभा सीटों के लिए छह उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जिसमें सदर और जंगीपुर से दो-दो, मुहम्मदाबाद एवं जमानिया से एक-एक प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया। सोमवार को नामांकन करने वालों में मुहम्मदाबाद से बहुजन समाज पार्टी से सिबगतुल्लाह अंसारी ने चार सेट में पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा सदर से भाजपा की डॉ. संगीता बलवंत एवं भाकपा के रुद्रदत्त तिवारी, जंगीपुर से जन अधिकार मंच के अजीत प्रताप कुशवाहा एवं सत्यदेव यादव तथा जमानिया से भाजपा की प्रत्याशी सुनीता सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न न्यायालय कक्षों में रिटर्निंग अधिकारियों के सामने पर्चा भरा।
भाजपा प्रत्याशियों के साथ पार्टी के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, कृष्णबिहारी राय एवं नरेंद्र सिंह आदि थे। इस तरह से तीन दिन में जिले के विभिन्न विधानसभा सीटों के लिए 13 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। नामांकन कार्य को सकुशल संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट एवं उसके आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी मुस्तैद रहे। नामांकन की वजह से संबंधित क्षेत्र में गहमा-गहमी बनी रही। दो दिनों तक नामांकन प्रक्रिया ठप रहने के बाद सोमवार को शुरू होते ही कलेक्ट्रेट परिसर में चहल-पहल काफी बढ़ गई थी। उम्मीदवार समर्थकों तथा जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंच रहे थे। इसके बाद अपने प्रस्तावकों के साथ अंदर प्रवेश किए। पर्चा भरने के बाद बाहर समर्थकों ने उनका स्वागत किया और अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए चल दिए।