फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Showpiece made of ventilators of district hospital, CHC's are gathering dust

Ghazipur News: जिला अस्पताल के वेंटिलेटर बने शोपीस, सीएचसी के पड़े-पड़े फांक रहे धूल

Mon, 07 Aug 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Showpiece made of ventilators of district hospital, CHC's are gathering dust
फोटो-
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों के अस्पताल में धूल फांक रही मशीन
जिला अस्पताल में दस बेड का संचालित हो रहा आईसीयू, वेंटिलेटर का नहीं हो रहा प्रयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। कोरोना महामारी के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए शहर सहित ग्रामीण इलाकों में स्थापित सरकारी अस्पतालों में आईसीयू और वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई थी, लेकिन इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को नहीं मिल रहा है। हालांकि जिला अस्पताल में संचालित दस बेड के आईसीयू वार्ड में मरीजों को भर्ती कराया जा रहा है। जबकि करीब उपलब्ध 69 वेंटिलेटर जरूरत पड़ने पर उपयोग में लाए जाते हैं। लेकिन इससे इतर सीएचसी पर मशीनें धूल फांक रही हैं।
कोरोना संक्रमण काल के दूसरे चक्र के प्रभाव को देख स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल में दस बेड के आईसीयू वार्ड और वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई थी। जबकि ग्रामीण इलाकों में तहसील स्तर के सीएचसी को चयनित कर इन सुविधाओं से लैस किया गया था, जिससे किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। कोरोना महामारी के समाप्त होने के बाद तहसील स्तर पर बने पांच बेड के आईसीयू और वेंटिलेटर कहीं धूल फांक रहे हैं तो कहीं कपड़ों से ढंक कर रख दिया गया।
विज्ञापन

आपात स्थिति में पहुंचने वाले मरीजों को इन सीएचसी पर इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। अगर जिला अस्पताल की बात करें तो दस बेड के आईसीयू वार्ड में मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार तो किया जा रहा है, लेकिन वेंटिलेटर जस के तस पड़े हुए हैं। जबकि शासन की ओर से इस पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस डा. राजेश सिंह ने बताया कि दस बेड का आईसीयू वार्ड है, जिसका संचालन हो रहा है। जरूरत पड़ने पर वेंटिलेटर का प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed