फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shopkeeper dies due to snake bite

सर्प दंश से दूकानदार की मौत, छाया सन्नाटा

Tue, 08 Sep 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper dies due to snake bite
खानपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को सर्प दंश से एक दूकानदार की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों के ंरोने-बिलखने से गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

गांव निवासी लाले विश्वकर्मा (27) देर शाम मोबाइल की दूकान बंदकर अपने घर आया। परिजनों के साथ खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने चला गया। अल सुबह करीब तीन बजे उसे कंधे में कुछ काटने का अंदेशा हुआ तो उसने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। रात होने के कारण किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया और सभी लोग सो गए। सुबह पांच बजे जब युवक की पत्नी पुष्पा उसे जगाने गई तो पति की हालत गंभीर देख चिल्लाने लगी। परिजन युवक को उपचार के लिए सैदपुर स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख पहले कोरोना जांच करवाने के निर्देश दिया। वहीं परिजन जब तक कुछ समझ पाते कि युवक की मौत हो चुकी थी। परिजन जब सैदपुर स्थित दूसरे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पति के मौत की सूचना मिलते ही पत्नी पुष्पा बिलखने लगी। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed