फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shopkeeper commits suicide by jumping in front of train

ट्रेन के आगे कूदकर दुकानदार ने की आत्महत्या

Sat, 12 Mar 2022 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper commits suicide by jumping in front of train
सादात। सादात-माहपुर रेलवे स्टेशन के बीच बुढ़नपुर गांव के पास शुक्रवार की रात एक दुकानदार ने एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

भालाखुर्द निवासी ढोढ़ा प्रजापति के पांच पुत्रों में सबसे छोटे रामप्रवेश प्रजापति (34) रायपुर बाजार में ठेले पर चाय-पकौड़ा बेचकर जीविकोपार्जन करता थे। वह अपनी दुकान का सामान लेने के लिए जखनिया गए थे। दोपहर बाद मोबाइल से पिता को फोन कर बताया कि सामान आटो से घर भेज दिया है। इसके बाद मोबाइल बंद आने लगा। देर शाम तक घर न आने पर परिजन परेशान हो गए। इस बीच जखनिया से करीब 15 किमी दूर बुढ़नपुर के पास वाराणसी जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर दुकानदार राम प्रवेश प्रजापति ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची सादात पुलिस ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल को आन किया। मोबाइल आन होते ही पिता ढोढ़ा प्रजापति का फोन आ गया, जिससे शव की शिनाख्त हुई। उपनिरीक्षक महेंद्र यादव ने बताया कि रामप्रवेश के आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed