{"_id":"625c16665ab9d44ecc7f0c36","slug":"shop-decorated-on-road-tracks-traffic-became-difficult-ghazipur-news-vns6487388181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की पटरियों पर सज रही दुकान, आवागमन हुआ दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की पटरियों पर सज रही दुकान, आवागमन हुआ दुश्वार
विज्ञापन
शहर के नख्खास स्थित सड़क की पटरियों पर लगी दुकान।
- फोटो : GHAZIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के प्रमुख बाजारों की सड़कें सकरी होती जा रही हैं। जिससे पटरियों पर ही दुकान सज रही है। अतिक्रमण से वाहनों का आवागमन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। बावजूद नगर पालिका प्रशासन की ओर से सड़क के दोनों तरफ पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटवाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। सबसे अधिक परेशानी का सामना त्योहारों एवं लगन का सीजन शुरू होने पर करना पड़ता है। आए दिन जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
नगर के मिश्रबाजार, लालदरवाजा, महुआबाग, एलआईसी मार्ग, नखास, लंका, रौजा, गोराबाजार सहित अन्य प्रमुख बाजारों के अलावा सिटी रेलवे स्टेशन, विशेश्वरगंज, सकलेनाबाद में सड़क की पटरियों पर दोनों तरफ दुकानदारों का अतिक्रमण है। सुबह होते ही दुकानदारों द्वारा सामान निकालकर पटरियों पर सजा दिया जाता है। शाम तक यही स्थिति रहती है। ऐसे में दुकानों पर आने वाले ग्राहक अपने वाहन सड़कों पर ही खड़ा कर देते हैं, जिससे मार्ग सकरा हो जाता है और जाम लगा जाता है। राहगीरों के आवागमन में हो रही दिक्कत और पटरियों पर हुए अतिक्रमण की जानकारी होने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी है। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ चेतावनी ही दी जाती है। एक से दो दिन बीतने के बाद पुन: दुकानदारों द्वारा पटरियों पर सामान सजाकर अतिक्रमण कर लिया जाता है। ऐसे में जाम की समस्या कम होने की बजाए दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है।
इन पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लंबे समय से अभियान नहीं चला, जिससे यह धीरे-धीरे नासूर बनता जा रहा है। कुछ दिन पूर्व मिश्रबाजार में सड़कों पर लग रही सब्जी की दुकानों को हटवाकर नगर पालिका प्रशासन ने अपनी पीठ तो थपथपा ली, लेकिन सड़क की पटरियों पर सज रही दुकानों पर नहीं ध्यान दयिा गया। आरोप है कि अधिकारियों की उदासीनता के चलते समस्या से रोजाना रूबरू होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जल्द ही अभियान चलाकर पटरियों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने का कार्य किया जाएगा। जाम से लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
- लालचंद्र सरोज, ईओ नपा