{"_id":"5e3ee2be8ebc3ee5cd55b911","slug":"shop-closed-ghazipur-news-vns509629973","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश के बाद पहली बार पूरी तरह बंद रहीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासिमाबाद में शनिवार को साप्ताहिक बंदी के समर्थन में जुलूस निकालते व्यापारी ।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
कासिमाबाद। जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक शनिवार को कासिमाबाद को बंद करने के आदेश के बाद भी दुकानें खोली जाती रहीं। इस शनिवार को पहली बार ऐसा हुआ कि पूरी तरह दुकानें बंद मिलीं। बंदी का समर्थन करते हुए दुकानदारों ने जुलूस निकालकर जिला प्रशासन के निर्णय का स्वागत किया।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की तरफ से जिले के कई कस्बों एवं बाजारों को अलग-अलग दिनों में साप्ताहिक बंदी के लिए चिह्नित कर उन्हें बंद करने का आदेश दिया गया। इस क्रम में कासिमाबाद और यहां के बाजार की शनिवार को साप्ताहिक बंदी घोषित करते हुए पूरी तरह से बंद करने की घोषणा की गई है। इस आदेश के बाद पहली बार शनिवार को कासिमाबाद चौक, पुरानी बाजार, तहसील त्रिमुहानी पूरी तरह से बंद रहे। बंदी का आलम यह रहा कि लोगों को चायपान के लिए भी भटकना पड़ा। जिला प्रशासन की ओर से घोषित साप्ताहिक बंदी का समर्थन करते हुए यहां के व्यापारियों ने जुलूस निकालकर जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बंदी का समर्थन किया। दुकानदारों में इस बात को लेकर हर्ष है कि कम से कम सप्ताह में एक दिन दुकानें बंदकर अपने निजी घरेलू कामों में लोग अपना समय लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।