फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shop caught fire due to short circuit, goods destroyed

Ghazipur News: शार्ट- सर्किट से दुकान में लगी आग, सामान नष्ट

Thu, 22 Feb 2024 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Shop caught fire due to short circuit, goods destroyed
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के जफरपुर डिहिया चट्टी पर स्थित एक जनरल स्टोर में मंगलवार की रात शार्ट-सर्किट से आग लग गई। हादसे में करीब पांच लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

डिहिया गांव लालचंद्र चौहान की चट्टी पर जनरल स्टोर की दुकान है। देर शाम दुकान बंदकर वह घर चले गए थे। देर रात बंद दुकान से धुआं निकलता देख ग्रामीण शोर मचाना शुरू कर दिए। इधर, पीड़ित दुकानदार भी मौके पर पहुंच गया और ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगा। गांव के लोगों ने स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। फिर आस-पास दुकानों पर लगे अग्नि शमन यंत्र से आग पर काबू पाया। वहीं ग्रामीणों ने तत्काल तीन गैस सिलेंडर को बॉस सहारे बाहर निकालकर बालू से ढंक दिया।
विज्ञापन

दुकानदार लालचंद चौहान ने बताया कि करीब पांच लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया है। विद्युत उपकेंद्र के जेई कुलदीप नैयर ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला तो घटना स्थल का मुआयना कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है शार्ट सर्किट से आग लगी है, आगे को कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed