फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shiva devotees thronging crowd in court

शिव दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़

Sat, 01 Aug 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 01 Aug 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Shiva devotees thronging crowd in court
सावन के पहले दिन शनिवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही पूजा-पाठ का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देर शाम तक जारी रहा। महाहर धाम में पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने
विज्ञापन


त्रिनेत्रधारी का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भक्तों द्वारा भोले भंडारी का जयघोष किए जाने से आस-पास का माहौल शिवमय बना रहा। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन



शहर के मिश्रबाजार स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर, लालदरवाजा स्थित शिव मंदिर, रायगंज स्थित अमरनाथ, चीतनाथ, नवाबगंज स्थित शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों ने मत्था टेका। सबसे ज्यादा भीड़ पीरनगर स्थित
विज्ञापन
विज्ञापन


बूढ़ा महादेव मंदिर पर रही। पूजन-अर्चन करने वालों में महिलाओं और युवतियों की संख्या अधिक रही। मरदह संवाददाता के अनुसार, महाहर धाम पर भोर से ही शिव के भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। भक्तों ने

बाबा का पूजन-अर्चन करने के साथ ही जलाभिषेक किया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे। सहेड़ी संवाददाता के अनुसार, अलीपुर बनगावाना के पश्चिमी छोर पर स्थित महादेवा मंदिर पर

 दर्शन-पूजन के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के नागेश्वर महादेव मंदिर, ऊंचाडीह, बूढ़वा महादेव, झारखंडे महादेव तथा लखेश्वरडीह और कामेश्वर नाथ धाम पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था

टेका। जमानिया-मतसा संवाददाता के अनुसार, महेवा गांव स्थित बाबा महेश्वर नाथ के मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। देवकली संवाददाता के अनुसार, गंगा के तटवर्ती

 क्षेत्र चकेरी धाम पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने जलाभिषेक के साथ ही औघड़दानी को भांग, धतूरा आदि चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा कासिमाबाद, भांवरकोल, मुहम्मदाबाद, नोनहरा,

बिरनो, जंगीपुर, करंडा, भीमापार, सादात, शादियाबाद, बहरियाबाद, दुल्लहपुर, सैदपुर, खानपुर, नंदगंज, दिलदारनगर, भदौरा, गहमर, दुबिहा, ताजपुर डेहमा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में देवाधिदेव के पूजन-अर्चन की

धूम मची रही। मंदिरों में बज रहे घंट-घडिय़ालों से आसपास का मौहाल शिवमय बना रहा। सावन माह में भोले का जलाभिषेक करने के लिए प्रत्येक रविवार को खासकर शहर के ददरीघाट पर कांवरियों का रेला उमड़ता


 है। भीड़ को देखते हुए नगरपालिका ईओ जयप्रकाश यादव ने शनिवार को अपनी देख-रेख में ददरीघाट पर बैरिकेडिंग का कार्य कराया, जिससे कांवरियां एक तरफ से घाट पर जा सके और दूसरी तरफ से वापस आ सके।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed