फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   shiv charcha

गुरु के प्रति समर्पित होने का भाव रखें

Fri, 16 Apr 2021 06:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
shiv charcha
सुहवल। स्थानीय गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में शिव चर्चा में संत ने लोगों से गुरु के प्रति समर्पित होने का भाव रखने का आह्वान किया। कहा शिव जगत के गुरु हैं और संसार में जितने लोग हैं सब उनके शिष्य।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सदियों से उनका भगवान भाव से पूजन-अर्चन करते आ रहे हैं। अगर हम उनसे गुरु भाव से याचनापूर्वक दया मांगें तो हमारा कल्याण निश्चित होगा। अगर इस संसार के सभी लोग उन्हें शिष्य बनकर गुरु भाव दें तो पूरे जगत का कल्याण निश्चित रूप से सुगमता से हो जाएगा। भगवान शिव त्रिकालदर्शी, अंतर्यामी, अजर-अमर अविनाशी हैं। वे सारे संसार के गुरु हैं। शिव चर्चा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि भगवान शिव ऐसे देव हैं जिनकी पूजा-आराधना से सभी प्रकार के कष्टों का शमन होता है। महादेव थोड़ी सी श्रद्धा भक्ति के साथ की गई पूजा से तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं। पूजा-आराधना से भक्तों की मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं। इस अवसर पर रमेश, रघुनाथ, प्रेमलता, शंकर, सुमन, विमलेश, बृजेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed