फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   She was not the wife Shyama Devi Mahavir Chakra ramaugraha

नहीं रहीं महावीर चक्र विजेता रामउग्रह की पत्नी श्यामा देवी

Sun, 21 Aug 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 21 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
She was not the wife Shyama Devi Mahavir Chakra ramaugraha
नहीं रहीं महावीर चक्र विजेता रामउग्रह की पत्नी श्यामा देवी
महावीर चक्र विजेता शहीद रामउग्रह पांडेय की पत्नी श्यामा  देवी (80) नहीं रहीं। रविवार की दोपहर करीब एक बजे वाराणसी के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार मिलते ही उनके गांव सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


एमावंशी निवासी महावीर चक्र विजेता शहीद रामउग्रह पांडेय की पत्नी श्यामा देवी की तबियत बीते दिनों अचानक खराब हो गई। परिवार के लोग उन्हें मऊ स्थित फातमा अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत में सुधार न होने पर उन्हें वाराणसी के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां रविवार को उपचार के दौरान दोपहर में उनका निधन हो गया। वर्ष 1971 भारत पाक-युद्ध में शहीद रामउग्रह पांडेय शहादत को प्राप्त हुए थे। जनपद के  सपूत रामउग्रह पांडेय को मरणोपरान्त सेना के दूसरे सर्वोच्च सम्मान महावीर  चक्र से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन


हालांकि इस शहीद की पत्नी श्यामा देवी अपने जीवन में जरूरी सुविधाओं के लिए भी  मोहताज रहीं। कई बार वह सार्वजनिक रूप से अपनी व्यथा जताईं। यहां तक कि  पति को मिले महावीर चक्र सरकार को वापस करने की बात कहीं। बावजूद इसके उनकी सुधि  नहीं ली गई। वह देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पति के बलिदान को याद करते हुए सुविधाविहीन जीवन जीते-जीते इस दुनिया से हमेशा-हमेशा के लिए विदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद की पत्नी श्यामा देवी के निधन की खबर मिलते ही उनके गांव के लोगों सहित पूरे जिला शोक में डूब गया। श्यामा देवी के परिजनों ने बताया कि आज उनका शव पैतृक गांव एमावंशी लाया जाएगा। सोमवार  को वाराणसी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed