{"_id":"cf84441fa71f2467e927de95ae69e8a4","slug":"share-the-gift-of-santa-clauses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कालेज सेंटा क्लाज ने बांटे उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कालेज सेंटा क्लाज ने बांटे उपहार
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 23 Dec 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस गुरुवार को मनाया जाएगा। पर्व करीब आते ही मसीही समुदाय की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। मंगलवार को शहर के तुलसीसागर स्थित लूर्दस कान्वेंट बालिका इंटर कालेज में क्रिसमस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय की छात्राओं ने प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के बीच में छात्राओं के बीच में पहुचे सेंटा क्लाज ने छात्राओं को चाकलेट वितरित किया। प्रधानाचार्या सिस्टर अलफ ांस ने उपस्थित छात्राओं को प्रभु इसा मसीह के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर दीपिका, संगीता, प्रीति और सिस्टर मरसिया आदि उपस्थित थी।
विज्ञापन