{"_id":"62a6262018d3a1584257076d","slug":"shabby-leaking-roof-will-increase-trouble-again-ghazipur-news-vns6585821186","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर टपकती छत फिर बढ़ाएगी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर टपकती छत फिर बढ़ाएगी मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिरनो। ब्लॉक परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय और गोदाम का भवन जर्जर हो गया है। इसके चलते यहां सरकार की ओर से दिए जा रहे पुष्टाहार को रखने में परेशानी खड़ी हो जाती है। गोदाम का खिड़की, दरवाजा सहित छत जगह-जगह दरककर टूट गया है। इसके चलते यहां काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अगले कुछ दिनों में बारिश शुरू होने वाली है। ऐसे में गोदाम में सामान रखने को लेकर कर्मचारी चिंतित है। लोगों का कहना है कि यहां कभी मरम्मत नहीं होने की वजह से गोदाम धीरे-धीरे जर्जर अवस्था में पहुंच गया। वहीं, कर्मचारियों का कहना है कि केंद्र को आज तक कंप्यूटर सिस्टम भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिससे ऑनलाइन काम के लिए मजबूरावश बाहर जाना पड़ता है। मालूम हो कि कार्यालय में तीन सुपरवाइजर, एक कनिष्ठ सहायक एवं एक ड्राइवर तैनात हैं। जो व्यवस्था नहीं होने के कारण कार्य को ठीक ढंग से नहीं कर पाते। इस संबंध में बाल विकास परियोजना कार्यालय बिरनो की मुख्य सेविका मंसा देवी ने बताया कि कार्यालय का खस्ताहाल है। बरसात के मौसम में जर्जर छत होने से बरसात का पानी टपकने लगता है जिससे पुष्टाहार खराब होने का खतरा बना रहता है।