फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Seven masked individuals attacked a student grazing sheep with knives, stabbing him three times.

Ghazipur News: भेड़ चरा रहे छात्र पर 7 नकाबपोशों ने चाकुओं से तीन बार किया हमला

Fri, 10 Jul 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Seven masked individuals attacked a student grazing sheep with knives, stabbing him three times.
चाकू के हमले में घायल अरुण पाल का रेवतीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करते डॉक्ट
रेवतीपुर-दिलदारनगर। नगसर थाना क्षेत्र के गगरन गांव में बृहस्पतिवार सुबह छह नकाबपोश युवकों ने नहर किनारे भेड़ चरा रहे छात्र अरुण पाल पर चाकुओं से तीन बार हमला कर दिया। घायल छात्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। पुलिस ने एक नामजद और 6 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल छात्र के बड़े भाई यशवंत पाल ने बताया कि गगरन गांव निवासी 16 वर्षीय अरुण पाल सुबह नहर के पास भेड़ चरा रहा था। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे छह नकाबपोश युवकों ने उसे घेर लिया और पीठ पर चाकुओं से तीन वार किए। हमले में लहूलुहान होकर अरुण अचेत होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

यशवंत ने बताया कि अरुण क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में दसवीं की पढ़ाई करता है। बताया कि कुछ दिन पहले अरुण के दोस्तों का आरोपियों से मारपीट का विवाद हुआ था। आरोपियों को शक था कि अरुण भी उस घटना में शामिल था, जबकि उसका उस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। इसी गलतफहमी और पुरानी रंजिश में उसे निशाना बनाकर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि छात्र की पीठ पर तीन गहरे चाकू के घाव हैं। अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सोनकर ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और 6 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed