{"_id":"5fe2429b8978d03c362a5fdf","slug":"service-of-teacher-working-on-other-s-certificate-is-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: दूसरे के प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे शिक्षक की सेवा समाप्त, बीएसए ने खंड प्राथमिकी दर्ज कराने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: दूसरे के प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे शिक्षक की सेवा समाप्त, बीएसए ने खंड प्राथमिकी दर्ज कराने के दिए निर्देश
Wed, 23 Dec 2020 12:31 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे के प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहे फर्जी शिक्षक को गाजीपुर के बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने मंगलवार को बर्खास्त कर दिया। उन्होंने मुहम्मदाबाद के एबीएसए को संबंधित शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने और वित्त एवं लेखाधिकारी को वेतन की रिकवरी का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रावि गरेसर में नौकरी कर रहे बब्बन प्रसाद यादव के नाम का एक शिक्षक सिद्धार्थनगर में है। मानव संपदा पोर्टल पर निदेशक कार्यालय की ओर से ट्रेस करने पर दोनों के नाम, पिता के नाम, जन्मतिथि, बीटीसी की डिग्री एक पाई गई। जांच में गरेसर में कार्य कर रहे बब्बन प्रसाद का प्रकरण संदिग्ध मिला।
विज्ञापन
बीएसए ने बताया कि शिक्षक को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए तीन बार नोटिस भेजा गया जिसे उसने रिसीव भी किया लेकिन न तो वह उपस्थित हुए, न ही नोटिस का जवाब दिया। वह विद्यालय से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सेवा में आने की तिथि से उनकी सेवा समाप्त कर दी।
विज्ञापन