फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Seriously injured youth died during treatment

Ghazipur News: मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Mon, 06 Mar 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Seriously injured youth died during treatment
फोटो भी
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने की छानबीन, चार आरोपियों की तलाश शुरू
सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांव में पर्याप्त पुलिस टीम तैनात, रख रही नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर। थाना क्षेत्र के मढि़या गांव में छह दिन पूर्व हुई मारपीट में घायल एक युवक की शनिवार की देर रात वाराणसी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांव में पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। साथ ही नामजद चार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है।
गांव निवासी मेवालाल और गांव के एक व्यक्ति से लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। बीते 28 फरवरी को मेवालाल का छोटा पुत्र अजीत कुशवाहा (25) व्यायाम करके सुबह जिम से वापस घर आ रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार लोगों ने अजीत पर हमला कर दिया था। मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन

घटना में अजीत के पैर हाथ की हड्डियां टूटने के साथ गर्दन पर भी गंभीर चोटें आई थी। परिवार के लोग घायल को उपचार के लिए वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए थे। जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा था। इधर घटना के दिन ही अजीत ने चार हमलावरों मढि़या गांव निवासी रामाशीष यादव, अंशु सिंह, मंशु सिंह और भैरोपुर निवासी प्रिंस यादव के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। देर रात इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल अजीत की मौत हो गई। जानकारी होते ही मां कांति देवी सहित परिजनों के रोने- बिलखने से चीख-पुकार मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के मौत की सूचना मिलते ही रविवार की सुबह सैदपुर सीओ विजय आनंद शाही और स्थानीय पुलिस मृतक के घर पहुंच और छानबीन में जुट गई। सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस टीम भी तैनात की गई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि बीते 28 फरवरी को हुई घटना के संबंध में युवक अजीत द्वारा चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इलाज के दौरान अजीत की मौत की जानकारी होने पर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है। जल्द ही नामजद हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed