फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sensation in village after recoverd dead body of missing youth in ghazipur police engaged in investigation

गाजीपुरः घर से गायब युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 06 Sep 2021 01:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Sep 2021 01:31 PM IST
सार

मृतक की पहचान महेश खरवार (28) पुत्र शिवपूजन निवासी बरूइन के रूप में हुई।  मृतक रविवार रात से ही गायब था।  सोमवार सुबह शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़ंकप मच गया। 

विज्ञापन
Sensation in village after recoverd dead body of  missing youth in ghazipur  police engaged in investigation
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बरूइन गांव स्थित शिवपूजन मार्ग के पास सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाल कर छानबीन शुरू कर दी। मृतक की पहचान महेश खरवार (28) पुत्र शिवपूजन निवासी बरूइन के रूप में हुई। मृतक रविवार रात से ही गायब था।

विज्ञापन


रात में परिजनों ने खोजबीन की मगर उसका कहीं अता पता नहीं चला। सोमवार सुबह शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़ंकप मच गया। वो मौके पर पहुंचे। शव को देखकर बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


मिनी बस पलटी, सेना भर्ती की परीक्षा से लौट रहे 11 घायल
 दानापुर में सेना भर्ती की शारीरिक क्षमता परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों से भरी मिनी बस रविवार  शाम सुहवल क्षेत्र के रमवल गांव के पास बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में 11 अभ्यर्थी घायल हो गए। जिला अस्पताल में इनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरदह एवं बिरनो थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के युवक बिहार प्रांत के दानापुर में आयोजित सेना भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा देने गए थे। सभी अभ्यर्थी परीक्षा देकर ट्रेन से दिलदारनगर स्टेशन पहुंचे। यहां से एक मिनी बस किराये पर लेकर घर के लिए रवाना हुए। मिनी बस में 20 अभ्यर्थी सवार थे। ढढ़नी से सुहवल की तरफ तेज रफ्तार से जा रही मिनी बस  अनियंत्रित होकर रमवल गांव सामने पलट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed