फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Seeing the strong vigilance of the police, the open market

पुलिस की सक्रियता रही तगड़ी चौकसी देख खुला बाजार

Mon, 20 Jun 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Seeing the strong vigilance of the police, the open market
जिले में सोमवार को भारत बंद का असर नहीं रहा। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में दुकानें जहां खुली रही, वहीं बाजारों में ग्राहक और लोगों का आवागमन बना रहा। हालांकि कुछ जगहों पर सुबह दुकानों के शटर बंद थे, लेकिन पुलिस सक्रियता और चौकसी को देख दुकानदारों ने दुकान खोलीं।
विज्ञापन

नगर के मिश्रबाजार, लंका, गोराबाजार, लालदरवाजा, रौजा, स्टीमरघाट सहित प्रमुख बाजार सुबह नौ बजे से ही खुल गए थे। सुबह दस बजे से ग्राहकों के आने का क्रम भी शुरू हो गया था। इधर सरकारी कार्यालयों एवं अन्य जगहों पर काम काज करने वाले कर्मचारियों और आमजनों का आवागमन बना हुआ रहा। जबकि मुहम्मदाबाद, सैदपुर, जखनिया, भदौरा, जमानिया सहित अन्य जगहों पर बाजार खुले थे। लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि नगर के सिटी स्टेशन के आस-पास की कुछ दुकानें बंद थी, जो दोपहर बाद खुल गई। वहीं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने पर लोगों को किसी तरह की किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। लोग आसानी से आवागमन कर रहे थे। सिर्फ गैर जनपदों एवं गैर प्रांतों का आवागमन करने में उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ा। वजह सुरक्षा के लिहाज से बार्डरों को सील कर दिया गया था। इस संबंध में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि चप्पे- चप्पे पर पुलिस पुलिस टीम तैनात थी। बाजार खुली थी। आमजनों का आवागमन जारी था। जिले में सुरक्षा व्यवस्था बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed