फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Security will be beefed up on Dala Chhath festival

डाला छठ महापर्व पर सुरक्षा की रहेगी चाकचौबंद

Mon, 08 Nov 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Security will be beefed up on Dala Chhath festival
डाला छठ महापर्व को संकुशल संपन्न कराने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों एवं गंगा घाटों, तालाबों एवं पोखरों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी गई है। इसके साथ ही विभिन्न थाना परिसर में शांति समिति की बैठक कर लोगों को प्रेम सौहादर्य के साथ त्योहार मनाने की जहां अपील की जा रही है, वहीं अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को लेकर चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन

इधर महापर्व पर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस टीम ने उचक्कों एवं अन्य शातिरों से आमजनों को सुरक्षित रखने के लिए चक्रमण करना शुरू कर दिया। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के मिलने पर तत्काल पूछताछ के साथ कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं बैंक एवं एटीएम के आस-पास पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। प्रत्येक लोगों पर टीम द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही थानावार महापर्व के प्रथम अर्घ्य एवं दूसरे अर्घ्य पर तालाब, पोखरा, नदी एवं गंगा के किनारे पहुंचने वाले व्रती लोगों के सुरक्षा को लेकर खाका भी तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही गंगा घाटों पर पुलिस टीम के अलावा नाव से चक्रमण करने की योजना तैयार की जा रही है, जिससे पर्व को संकुशल संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed