फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Secretary warned officers on the water crisis

सचिव ने पेयजल संकट   पर अफसरों को चेताया

Mon, 25 May 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 25 May 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Secretary warned officers on the water crisis
 वन विभाग के सचिव सुनील पांडेय ने सोमवार को जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। जिला पंचायत के सभागार में उन्होंने बारी-बारी से सभी विभाग के अफसरों से अबतक हुए कार्यों के बारे में जानकारी ली। पेयजल संकट की बात सामने आने पर उन्होंने जलनिगम के अधिकारियों का चेताया। कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए खराब हैंडपंपों की रिबोरिंग तत्काल कराई जाएगी।
विज्ञापन

सचिव ने 25 लाख से अधिक की लागत से निर्माणाधीन सड़क, राजस्व संग्रह, लोहिया गांव, जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना, 12वीं पास छात्राओं में लैपटॉप वितरण, सभी प्रकार के पेंशन वितरण, पेयजल मिशन, ट्रांसफार्मर लगाने, राजकीय नलकूपों के संचालन आदि से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नहरों में सिल्ट की सफाई, खाद, बीज की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी लेने के बाद इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने देने की नसीहत दी। उन्होंने अफसरों से कहा कि जिले में जो भी विकास कार्य हो रहा है उसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को उपलब्ध कराई जाए। ताकि उसका सत्यापन समय से कराया जा सके। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की सूची देने का निर्देश दिया। जल निगम की समीक्षा के दौरान सचिव ने अधिकारियों को चेताया कि गर्मी चरम पर है।
विज्ञापन

गांवों में हैंडपंप खराब होने के कारण पेयजल संकट की स्थिति बन रही है। ऐसे में खराब हैंडपंपों की तत्काल रिबोरिंग कराई जाए। 200 बेड के अस्पताल की समीक्षा के दौरेान अभियंताओं ने बताया कि निर्माण कार्य समय से पूरा करा दिया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि वे नई          बनी सड़कों की जांच कराएं। बताया गया कि कौशल विकास योजना का लक्ष्य पूरा हो गया है। जनेश्वर मिश्र     ग्राम योजना के तहत 2014-15 में 11 में से 9 गांवों को विकास कार्यों से    संतृप्त किया गया है। इस मौके पर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल, सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुरलीधर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed