फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Secret of death revealed through WhatsApp message, killer arrested

व्हाट्सएप मैसेज से खुला मौत का राज, हत्यारोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Secret of death revealed through WhatsApp message, killer arrested
जमानिया। जमानिया रेलवे स्टेशन के डिगरी पुलिया के पास शुक्रवार को सचिन यादव (18) का शव मिला था। उसकी हत्या की गई थी। सचिन द्वारा अपने भाई को भेजे व्हाट्सएप मैसेज से हत्या का राज खुला। जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी सरोज शाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के डिगरी नहर पुलिया के पास रेलवे ट्रैक पर 1 अप्रैल को सचिन का क्षत-विक्षत शव मिला था। पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या में घूम रही थी। लेकिन मृतक द्वारा मौत से पूर्व अपने बड़े भाई के व्हाट्सएप पर भेजे वाइस मैसेज ने पुलिस की राह आसान कर दी है। भाई क ो भेजे मैसेज मेें वह अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहा हैं। इसके भाई ही मारने के लिए उसे दौड़ा रहे लोगों का नाम भी ले रहा था। जिसके आधार पर बड़े भाई शिवगोपाल ने सोमवार को पुलिस को प्रार्थना-पत्र देकर एफआईआर दर्ज कराई। भाई ने आरोप लगाया कि प्रेमिका के पिता एवं उनके सहयोगियों ने मिलकर हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया था। प्रार्थना-पत्र के आधार पर पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। अंत में पुलिस को कामयाबी मिल गई तथा हत्यारोपी गिरफ्तार हो गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संपूर्णानंद राय ने बताया कि अभियुक्त को बुधवार की सुबह करीब 6:15 बजे घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्यारोपी सरोज शाह प्रशांत नगर कालोनी रेलवे स्टेशन का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed