फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Second entrance will be made at Dildarnagar Junction

Ghazipur News: दिलदारनगर जंक्शन पर बनेगा दूसरा प्रवेश द्वार

Sat, 29 Jul 2023 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Second entrance will be made at Dildarnagar Junction
फोटोः
विज्ञापन

अमृत स्टेशन योजना में हुआ है दिलदारनगर जंक्शन का चयन, डीआरएम ने किया निरीक्षण
21 करोड़ की बजट से होगा दिलदारनगर जंक्शन का विकास, छह अगस्त को होगा शुभारंभ
सेकेंड एंट्री पर भी बनेगा टिकट काउंटर, दो नये प्लेटफार्म और रेलवे लाइन का होगा निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी
दिलदारनगर। दिलदारनगर रेलवे स्टेशन का पुर्नविकास कराया जाएगा। सबकुछ ठीकठाक रहा तो छह अगस्त से इसका शुभारंभ किया जाएगा। इसके लिए 21 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह जानकारी शनिवार को निरीक्षण करने आए दानापुर मंडल के रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी ने दी।
डीआरएम ने जंक्शन पर निरीक्षण के दौरान बताया कि दानापुर मंडल में 14 रेलवे स्टेशन अमृत स्टेशन योजना में चयनित हुए हैं। इसमें दिलदारनगर जंक्शन भी शामिल हैं। इस स्टेशन का विकास कराया जाएगा। इसके लिए 21 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इससे स्टेशन पर सुविधाएं बड़े शहरों के स्टेशन की तर्ज पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए जंक्शन पर सेकेंड एंट्री का भी निर्माण कराया जाएगा। यात्रियों के आने-जाने के लिए रास्ता भी बनाया जाएगा। साथ ही इस छोर पर भी टिकट काउंटर खोले जाएंगे। सभी प्लेटफार्मों का विस्तार किया जाएगा। साथ ही पांच प्लेटफार्म वाले इस स्टेशन पर दो और प्लेटफार्म बनाए जाएंगे, जिसे गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन छोर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए नई रेलवे लाइन भी बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सभी प्लेटफार्मों पर आरओ और शौचालय की होगी सुविधा
रेलवे स्टेशन पर अब तक प्लेटफार्म दो और तीन पर ही आरओ का पानी यात्रियों को मिल पाता था। लेकिन, अब सभी प्लेटफार्मों पर आरओ पानी की उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था की जाएगी। साथ ही सभी प्लेटफार्मों पर शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। जबकि अब तक शौचालयों की हालत ऐसी है कि लोग उधर देखना तक नहीं चाहते हैं।
----------
वेटिंग रूम की भी होगी सुविधा और नया बनेगा एक और एफओबी
स्टेशन पर वेटिंग रूप का भी निर्माण कराया जाएगा। इससे यात्रियों को ट्रेनों की प्रतीक्षा करने में दिक्कत नहीं होगी। यही नहीं, 12 मीटर चौड़ा एक और एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) बनाया जाएगा। इससे सभी प्लेटफार्म एक-दूसरे से सीधे जुड़ जाएंगे और यात्रियों के आने-जाने में सहूलियत होगी। वही, पैनल सिस्टम कंट्रोल तक जाने का रास्ता का निर्माण किया जाएगा। साथ ही रेलवे कर्मचारियों के लिए शौचालय की भी व्यवस्था की जाएगी।

-------

यात्रियों को हवा न लगने पर नाराज हुए डीआरएम
रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी ने जंक्शन पर निरीक्षण के दौरान यात्रियों की सुविधाओं को लेकर काफी गंभीर दिखे । उन्होंने रेल यात्रियों के लिए शेड के नीचे लगे पंखे को बैठने वाले कुर्सी के दूर होने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही कहा कि जहां बैठने के लिए कुर्सी बनी हैं उसी के पास सामने ही पंखा लगाना सुनिश्चित करें। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक नफीस अहमद खां, आरपीएफ इंस्पेक्टर बाल गंगाधर आदि अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ने रेलवे स्टेशन के विकास और ट्रेनों के ठहराव के संबंध में पत्रक सौंपा।


----

26 जोड़ी चलती हैं ट्रेनें
इस स्टेशन पर 26 जोड़ी ट्रेनें इस स्टेशन से गुजरती हैं। इसमें हावड़ा अमृतसर मेल, पटना काशी जनशताब्दी एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस, इस्लामपुर नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस ,पटना जनता एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, संघमित्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हावड़ा से देहरादून तक जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा रोजाना एक हजार से अधिक यात्री स्टेशन से सफर करते हैं। डीआरएम ने बताया कि दिलदारनगर से गाजीपुर सिटी तक जाने आने वाली ट्रेनों के लिए दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर दो अलग से प्लेटफार्म और रेल लाइन का निर्माण किया जाना प्रस्तावित हैं, जो बहुत जल्द कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed