फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Second accused also arrested in the case of firing on the youth

युवक पर फायरिंग के मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Tue, 15 Feb 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Second accused also arrested in the case of firing on the youth
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली के जलालपुर धनीपुर चट्टी स्थित पान की दुकान पर दो दिन पूर्व खड़े युवक पर हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने सोमवार को कस्बा कंचनपुर बॉर्डर से दूसरे आरोपी को दबोचा। एक आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

सदरजहांपुर गांव निवासी राजकुमार वर्मा की एक माह पूर्व दादी का देहांत हो गया था। तेरहीं में चप्पल पहनकर खाना चला रहे विपिन यादव को राजकुमार ने टोक दिया था। यह बात उसे नागवार लगी थी। इसी बात पर पान की दुकान पर खड़े राजकुमार पर बाइक सवार सत्येंद्र गिरी उर्फ गुड्डन ने गोली मारी थी। राजकुमार बाल-बाल बच गया था। पुलिस ने घटना के दिन ही देर रात सत्येंद्र गिरी को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके साथी विपिन यादव को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। कोतवाल शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि विपिन पर कोतवाली भुड़कुड़ा, बहरियाबाद और आजमगढ़ में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed