फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sealed medical equipment, filed a case

एसीएमओ ने सील किया चिकित्सकीय उपकरण, दर्ज कराया मुकदमा ..

Mon, 09 Aug 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sealed medical equipment, filed a case
गाजीपुर। सैदपुर के वार्ड संख्या तीन में बिना पंजीकरण के चल रहे एक निजी अस्पताल की जांच सोमवार को एसीएमओ की टीम ने की। इस दौरान चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ नहीं मिले जबकि तीन मरीज भर्ती मिले। मरीजों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी सैदपुर भेजा गया। इस दौरान टीम ने सर्जरी के चिकित्सकीय उपकरणों को सील कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही निजी अस्पताल के अज्ञात संचालक एवं चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

बिना पंजीकरण के संचालित निजी अस्पतालों में फंसकर इलाज कराने वाले लोगों की जान का खतरा बना रहता है। साथ ही मरीजों का आर्थिक शोषण किया जाता है। इसकी शिकायत पर एसीएमओ व नोडल अधिकारी निजी चिकित्सालय पंजीयन डॉ. पीके कुशवाहा के नेतृत्व में टीम सैदपुर नगर के वार्ड नंबर तीन स्थित निजी अस्पताल में पहुंची। जांच के दौरान इस अस्पताल में तीन मरीज मिले। टीम ने उनसे चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की जानकारी ली लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। टीम ने आसपास के घरों में रह रहे लोगों से भी अस्पताल के संचालक एवं डाक्टर के बारे में पूछताछ की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद टीम के सदस्यों ने जब अस्पताल का निरीक्षण किया तो शल्य कक्ष मिला, जिसमें सर्जरी के चिकित्सकीय औजार बरामद हुए। नोडल अधिकारी के निर्देश पर टीम ने सर्जरी के चिकित्सकीय उपकरणों को सील कर उन्हें पुलिस को सुपुर्द कर दिया। साथ ही निजी अस्पताल के अज्ञात संचालक एवं डाक्टर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया। इस संबंध में नोडल व एसीएमओ डॉ. पीके कुशवाहा ने बताया कि बिना पंजीयन के अवैध रूप से संचालित अस्पताल की शिकायत मिल रही थी। जांच करने के साथ कार्रवाई की गई है। साथ ही मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed