फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SDM submitted to the dry bread

एसडीएम को सौंपी सूखी रोटियां

Thu, 04 Jun 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 04 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
SDM submitted to the dry bread
 छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सीएएफ के शहीद जवान अलाउद्दीन शाह एवं जयप्रकाश के माता-पिता ने बुधवार को सामाजिक संस्था समग्र विकास इंडिया के नेतृत्व में स्लोगन लिखी तख्तियां और रोटियां लेकर सत्याग्रह किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उप जिलाधिकारी संजय पांडेय को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन के साथ सूखी रोटियां सौंपी। शहीदों के परिवार वालों को लोहिया आवास और 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।  
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बृजभूषण दूबे ने बताया कि अलाउद्दीन के पिता अनवर शाह 68 वर्ष की उम्र में अपना और परिवार का पेट पाल रहे हैं। रहने के लिए कोई आवास नहीं होने के कारण वे अपने रिश्तेदार की झोपड़ी में रहते हैं। दोनों परिवारों को आज तक केंद्र, प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ सरकार से एक पैसे का सहयोग नहीं मिल पाया है। जिला प्रशासन से मांग की गई की वे तत्काल दोनों परिवारों के भरण-पोषण का इंतजाम कराते हुए लोहिया आवास का आवंटन किया जाए। केंद्र और प्रदेश की सरकारें 20 लाख का मुआवजा प्रदान करे। शहीदों के भाईयों को सेना में नौकरी दी जाए। पत्रक लेने के बाद एसडीएम ने तत्काल जिले स्तर से प्रदत्त सुविधाओं को दिये जाने का आश्वासन देते हुए शासन को भेजने की बात कहीं। इस अवसर पर अभिनाश सिंह गौतम, विवेकानंद पांडेय, प्रमोद सिंह यादव, ओमप्रकाश, संतोष राय, पुरूषोत्तम चौधरी, हनुमान बिंद आदि मौजूद थे। अध्यक्षता कैप्टन योगेन्द्र यादव एवं संचालन जावेद अहमद ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed