फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Scorpio breaks railing and falls 20 feet down, two injured

Ghazipur News: रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे गिरी स्कार्पियो, दो घायल

Thu, 23 Oct 2025 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Scorpio breaks railing and falls 20 feet down, two injured
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के हैदरिया स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 340.100 पर बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 2 बजे सवारियों से भरी तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए 20 फीट नीचे खेत में जा गिरी। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। स्कार्पियो सवार लोग डाला छठ पर्व मनाने के लिए दिल्ली से बिहार जा रहे थे। यूपीडा के आजमगढ़ सर्किल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी भरत यादव ने बताया कि दोपहर में हैदरिया के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए खेत में जा गिरी। स्कार्पियो के गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के खेतों में कार्य कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्कार्पियो सवार लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला। सूचना पाकर यूपीडा की सहायता गाड़ी व पुलिस भी पहुंची। स्कार्पियो में सवार लोगों ने बताया कि वह दिल्ली से आ रहे हैं। छठ पर्व मनाने के लिए उनको बिहार जाना था। स्कार्पियो में सवार लोगों की पहचान मंगल कुमार (32), गौतम ठाकुर (40) निवासी कुड़वासा थाना बल्दौर जिला खगड़िया, स्कार्पियो चालक प्रमोद कुमार (35), रणजीत कुमार (25), रमन कुमार (17), संत कुमार (5) व मुखु कुमारी (25) निवासी कुड़वासा थाना बल्दौर जनपद खगड़िया बिहार के रूप में हुई। स्कार्पियो में कुल सात लोग सवार थे। इनमें से मुखु कुमारी व चालक प्रमोद कुमार ज्यादा चोटें आई हैं। उनको एंबुलेंस के माध्यम से मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि इस प्रकरण में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed