{"_id":"59f21b5d4f1c1bf2538b8ff6","slug":"schools-will-get-points-on-basic-facilities","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधारभूत सुविधाओं पर स्कूलों को मिलेंगे अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधारभूत सुविधाओं पर स्कूलों को मिलेंगे अंक
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड की परीक्षा के लिए बनने वाले परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए शासन की तरफ से मानक निर्धारित कर दिया गया है। इंटर स्तर के परीक्षा केंद्र के लिए अधिकतम 175 अंक निर्धारित है जबकि हाईस्कूल स्तर के लिए यह 170 अंक निर्धारित है। इस वर्ष लगभग 350 परीक्षा केंद्र बनाए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
परीक्षा केंद्र के लिए जिन विद्यालयों का चयन मानक के अनुसार किया जाएगा, उनमें प्रथम वरीयता क्रम में राजकीय विद्यालय होंगे। शासन की तरफ से निर्धारित मानक के अनुसार अगर इंटर स्तर का परीक्षा केंद्र बन रहा है तो उसे 10 अंक मिलेंगे जबकि हाईस्कूल स्तर पर केंद्र को 5 अंक प्रदान किए जाएंगे। कुल 25 से अधिक लिंटर्ड शिक्षण कक्ष होने पर अधिकतम 25 अंक मिलेंगे। जबकि 21 से 25 कक्ष होने पर 20 अंक, 16 से 20 कक्ष होने पर 15 अंक, 11 से 15 कक्ष होने पर 10 अंक और 10 या इससे कम होने पर सिर्फ 5 अंक मिलेंगे। फर्नीचर की उपलब्धता पर भी अंक प्रदान किए जाएंगे। एक हजार फर्नीचर पर 25 अंक, 800 फर्नीचर पर 20 अंक, 600 पर 15 अंक, 400 पर 10 अंक, 300 पर 5 अंक और 300 से कम पर शून्य अंक प्रदान किए जाएंगे। चहारदीवारी की उपलब्धता पर 15 अंक, लोहे की आलमारी होने पर 5 अंक, अग्निशमन यंत्र होने पर 10 अंक, संपर्क या मुख्य मार्ग से हमेशा के लिए जुड़े रहने पर 15 अंक, बिजली पर 10 अंक, जेनरेटर पर 5 अंक, सीसी कैमरा होने पर 20 अंक, पेयजल एवं शौचालय होने पर 10 अंक, कंप्यूटर एवं आपरेटर होने पर 10 अंक और गत वर्ष परीक्षा केंद्र रहने पर 10 अंक मिलेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रदेव के निर्देशन में परीक्षा केंद्र बनने वाले विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कराया जा चुका है। टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। अभी तक जिन विद्यालयों ने इन आधारभूत सुविधाओं के संबंध में सूचना अपलोड नहीं कराई है उनकी जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।