फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   School bus landed in field due to steering failure, 12 children injured

Ghazipur News: स्टेयरिंग फेल होने से स्कूल बस खेत में उतरी, 12 बच्चे घायल

Fri, 27 Dec 2024 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
School bus landed in field due to steering failure, 12 children injured
भीमापार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर स्थित प्राथमिक स्कूल के पास शुक्रवार को सैदपुर नगर स्थित एक स्कूल की बच्चों से भरी बस का स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई।
विज्ञापन

हादसे में 12 बच्चों को हल्की चोट आई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों और अभिभावकों की भीड़ जुट गई। सभी एक सुर में स्कूल प्रशासन पर लापरवाही करने एवं कई बार विरोध करने के बावजूद खटारा बस चलाकर उसमें बच्चों को ले जाने का आरोप लगाने लगे। संयोग अच्छा था कि किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन

सैदपुर स्थित एक पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को छुट्टी के बाद बस चालक बच्चों को उनके घर पहुंचाने के लिए जा रहा था।
अभी वह भवानीपुर के प्राथमिक स्कूल के पास पहुंचा ही था कि बस का स्टेयरिंग फेल हो गया और बस इधर-उधर लहराने लगी। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में उतर गई जिससे उसमें बैठे कई बच्चों को मामूली चोटें आईं। इसमें कक्षा 12 के छात्र कौशल सिंह निवासी खैरा, कक्षा 7 के आशीष यादव सहित 12 बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed