फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Schemes in the name of Maharaja Suheldev got respect

महाराजा सुहेलदेव के नाम पर योजनाओं से मिला सम्मान

Fri, 10 Jun 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Schemes in the name of Maharaja Suheldev got respect
दुल्लहपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने महाराजा सुहेलदेव के नाम पर तमाम योजनाओं का नाम देकर जो सम्मान दिया है उसके लिए यह समाज हमेशा ऋणी रहेगा। यह बातें शुक्रवार को जखनिया रेलवे स्टेशन पर महाराजा सुहेलदेव विजय जुलूस यात्रा के समापन के अवसर पर आयोजित जनसभा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आजमगढ़ लोकसभा के उपचुनाव में ऐसे लोग जिन पर अपने महापुरुषों को बेचने का आरोप है उन्हें धूल चटाकर नेस्तनाबूद करने का आह्वान किया। कहा कि बहराइच में मेडिकल कालेज का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर रखकर भाजपा सरकार ने सम्मान दिया। इस अवसर पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, जिला महामंत्री अवधेश राजभर, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश भारद्वाज, संकठा मिश्रा, इंद्रदेव कुशवाहा, रुद्रप्रताप सिंह, शैलेश राम, हंसराज राजभर, संदीप सिंह, मनोज यादव, उमाशंकर यादव, प्रेमसागर राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. मुराहू राजभर और संचालन कार्यक्रम के आयोजक भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed