फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   sawan devotee worhiped the god shiv

शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 01 Aug 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर/
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर/ Updated Mon, 01 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
sawan devotee worhiped the god shiv
सावन के दूसरे सोमवार को शहर के रायगंज स्थित अमरनाथ मंदिर में पूजा- अर्चन करतीं महिलाएं।
सावन के दूसरे सोमवार को नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न शिवालयों में भक्तगण दर्शन-पूजन के लिए भोर से ही पहुंचने लगे थे। कांवरियों से सड़कें अटी पड़ी थीं। इससे कई मार्गों पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। रविवार को रात से ही कांवरियों का जत्था ट्रेन, बस तथा निजी साधनों से देवघर के लिए रवाना होने लगा। जिससे मुगलसराय-बक्सर रेल मार्ग अंतर्गत जमानिया, दिलदारनगर, उसिया, गहमर, भदौरा, बारा आदि रेलवे परिसर में प्लेटफार्म सहित ट्रेन की बोगियों में लोग भरे हुए थे। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जनपद के मरदह में महाहर धाम, महेवा में बाबा महेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर भक्तों के जलाभिषेक का तांता लगा रहा। इन शिवालयों में भोर से भी कतार लगी हुई थी और भक्तों ने जलाभिषेक किया।सावन के दूसरे मरदह स्थित महाहर धाम, करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के असावर स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर, करीमुद्दीनपुर स्थित ऊंचाडीह नागेश्वर महादेव मंदिर, जमानिया के महेवां गांव स्थित बाबा महेश्वर नाथ मंदिर, शहर के गोरा बाजार स्थित अति प्राचीन बूढ़वा महादेव मंदिर, शहर के रायगंज स्थित अमरनाथ मंदिर, शहर के लाल दरवाज स्थित शिव मंदिर, शहर के चीतनाथ स्थित बाबा कोटेश्वरनाथ मंदिर, शहर के ददरीघाट स्थित शिव मंदिर, शहर के लालदरवाजा के संगतकला स्थित शिव मंदिर, शहर के अक्कलपुरा स्थित शिव मंदिर, शहर के मिश्रबाजार स्थित अतिप्राचीन शिव मंदिर, दिलदारनगर स्थित उसिया के शिव मंदिर, कासिमाबाद के सुकहां स्थित शिव मंदिर, जखनिया के बुढ़ानपुर स्थित दुग्धेश्वर नाथ मंदिर, सैदपुर स्थित बूढ़ेदेव और धुवाजुर्न में चौमुखनाथ मंदिर, भदौरा क्षेत्र के देवकली गांव स्थित अतिप्राचीन शिव मंदिर तथा देवकली गंगा के तटवर्ती क्षेत्र चकेरी धाम परिसर में स्थित शिव मंदिर में सोमवार को भक्तों ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


इन मंदिरों में तड़के ही जलाभिषेक के लिए  भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। उधर कांवड़ मेले के रंग में रंगे महाहर धाम  में सोमवार का दिन शिव भक्तों के लिए खास रहा। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शिवालयों में सुबह से शाम तक आस्था का  सैलाब उमड़ा रहा। श्रद्धालुओं ने शिव का दर्शन-पूजन करने साथ ही मनौतियां मांगी। इस दौरान मंदिर परिसर भोले भंडारी के जयकारों से गुंजायमान रहा। इसके लिए पुलिस प्रशासन की  ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। फलाहारी और निराहारी व्रत धारण कर  श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचे। सुबह नौ बजे तक कई शिवालयों में भारी भीड़ हो गई  थी। दिन भर शिवालयों में श्रद्धालुओं के आने और जाने का क्रम जारी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed