{"_id":"63dbf8ae20b3fb07a7141a30","slug":"sat-on-the-car-went-ahead-and-robbed-ghazipur-news-vns696742395-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गाड़ी पर बैठाया, आगे जाकर लूट लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गाड़ी पर बैठाया, आगे जाकर लूट लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल के सामने बृहस्पतिवार को बाइक सवार दो लुटेरों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक से 20 हजार रुपये लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस घटना स्थल के आस-पास मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी हुई है, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली।
गोपालापुर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामबचन यादव सैदपुर नगर पंचायत स्थित बड़ौदा यूपी बैंक पहुंचे। वह दोपहर में खाते से 20 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उन्हें घर पहुंचाने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। एक निजी अस्पताल के सामने पहुंचकर उन्हें बाइक से उतार दिए और सेवा निवृत्त शिक्षक के पास मौजूद 20 हजार रुपये लूट लिया।
जब-तक पीड़ित शोर मचाता, तब-तक वे बाइक लेकर भाग निकले। घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोगों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुट गई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।