फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Saroj and Rajesh became provincial council members

Ghazipur News: सरोज और राजेश प्रांतीय परिषद सदस्य बने

Fri, 12 Dec 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Saroj and Rajesh became provincial council members
दुल्लहपुर। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा को विधानसभा मोहम्मदाबाद तथा पूर्व जिला मंत्री राजेश सोनकर को विधानसभा सैदपुर का प्रांतीय परिषद सदस्य नामित किया है। बताया जाता है कि प्रांतीय परिषद सदस्य का पद अत्यंत अहम होता है, क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष के चयन में इनकी निर्णायक भूमिका होती है। अपनी नियुक्ति पर सरोज मिश्रा और राजेश सोनकर ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। नियुक्ति की सूचना मिलते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और दोनों नेताओं को माल्यार्पण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला प्रतिनिधि मनोज यादव ने कहा कि इन नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है और संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
विज्ञापन

बधाई देने वालों में रामजी वर्मा, स्वामीनाथ चौहान, डॉ. विजय तिवारी, दीपक चौरसिया, संजीत चौरसिया, सत्येंद्र दुबे, रविकांत दुबे, चंद्रजीत राम, चंदन चौहान, शिबू वर्मा, श्रवण सिंह, आकाश सिंह, मंजीत मद्धेशिया, मुन्ना राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed