{"_id":"694ae4834d0c71606f090427","slug":"sadar-vidhansabha-team-dominates-in-the-senior-girls-category-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-144362-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सीनियर बालिका वर्ग में सदर विधानसभा टीम का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सीनियर बालिका वर्ग में सदर विधानसभा टीम का दबदबा
विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के जूनियर वर्ग की बालिका खो-खो में प्रतिभाग करतीं
सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन मंगलवार को शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में राज्यसभा की सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने किया। सीनियर बालिका वर्ग के फाइनल में सदर विधानसभा की टीम ने जंगीपुर को 13-11 से हरा दिया।
खो-खो प्रतियोगिता में कुल 5 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिला खेल कार्यालय एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग का फाइनल सदर और सैदपुर के बीच खेला गया, जिसमें सदर विस ने 15-6 के अंतर से बाजी मारी।
क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि सब जूनियर बालिका वर्ग में सदर विधानसभा ने पहला स्थान प्राप्त किया। फुटबाल प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
इसमें जूनियर बालक वर्ग का फाइनल सदर और जंगीपुर के बीच खेला गया, जिसमें सदर की टीम 15-10 से विजयी रही। इससे पहले सांसद ने नेशनल विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
पहले दिन खो-खो बालिका वर्ग, एथलेटिक्स बालक-बालिका वर्ग, फुटबॉल बालक-बालिका वर्ग एवं क्रिकेट बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित हुई।
उद्घाटन के अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, महोत्सव के संजोजक राजन प्रजापति आदि उपस्थित थे। स्वागत क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव ने किया।