फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ruckus in land dispute in ghazipur Retired army man shot father and son one killed

भूमि विवाद में बवाल: गाजीपुर में रिटायर्ड फौजी ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से पिता की मौत, पुत्र घायल

Fri, 23 Sep 2022 06:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Sep 2022 06:00 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर ग्राम सभा में भूमि विवाद में रिटायर्ड फौजी ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका पुत्र घायल हो गया। 

विज्ञापन
Ruckus in land dispute in ghazipur Retired army man shot father and son one killed
शिवपुर ग्राम सभा के सोईया मौजे में तैनात फोर्स - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर ग्राम सभा शुक्रवार को भूमि विवाद में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। ताबड़तोड़ गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका पुत्र गोली लगने से घायल हो गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात है। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी रिटायर्ड फौजी एवं सहायक शिक्षक सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने के साथ हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद किया।

विज्ञापन


शिवपुर ग्राम सभा के सोईया मौजे में घर के सामने आबादी की जमीन को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। बीते 22 सितंबर को दोनों पक्ष थाने गए थे। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। थाना से वापस आने के बाद गुड्डू यादव (50) और मन्नू यादव ने गुरुवार शाम कंटीले तार से विवादित भूमि को घेर लिया।

विज्ञापन

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा गांव

दूसरे दिन सुबह उन्होंने देखा कि घेरे गए विवादित भूमि से कंटीले तार को हटा दिया गया है। इस बात को लेकर मन्नू यादव के परिवार के लोग रिटायर्ड फौजी एवं सहायक शिक्षक जर्नादन यादव के घर गए और कंटीले तार हटाने को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान घर से बाहर निकले रिटायर्ड फौजी एवं सहायक शिक्षक जर्नादन यादव ने लाइसेंसी पिस्टल से लक्ष्य करके गुड्डू यादव को गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ruckus in land dispute in ghazipur Retired army man shot father and son one killed
ghazipur - फोटो : सोशल मीडिया।

गोली गुड्डू के सीने में लगी और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। पिता को खून से लथपथ से देख पुत्र इंद्रजीत यादव (22) वहां पहुंचा। आरोपी ने उसे भी लक्ष्य कर गोली चलाया, लेकिन गोली मिस गई। इसके बाद उसने दूसरी बार फायरिंग किया। गोली इंद्रजीत के बाएं पैर में जा लगी। इसके बाद आरोपी ने हवा में दो बार फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव गूंज उठा।

घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। इधर मन्नू यादव गोली लगने से घायल चचेरे भाई गुड्डू और उनके पुत्र इंद्रजीत को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। घायल पुत्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए दिया।

Ruckus in land dispute in ghazipur Retired army man shot father and son one killed
मृतक गुड्डू यादव - फोटो : अमर उजाला

कुछ देर बाद एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी और भुड़कुड़ा सीओ रविंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में भुड़कुड़ा कोतवाल राजू दिवाकर, सादात एवं बहरियाबाद की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक के चचेरे भाई मन्नू यादव ने मुख्य आरोपी सेवानिवृत्त सेना के जवान एवं सहायक अध्यापक जर्नादन यादव, गोरखपुर में तैनात पुलिस कांस्टेबल संजय यादव, सुभाष सिंह यादव और जयराम यादव के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली गई है। तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।    

गांव के चप्पे-चप्पे पर तैनात हुई पुलिस टीम

शिवपुर गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस टीम तैनात है। प्रत्येक आने -जाने वालों पर नजर रखी हुई है। विवादित भूमि से लेकर मृतक के घर और आरोपी के मकान तक पुलिस टीम तैनात है। पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी के घर को भी खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम चक्रमण करने में जुटी हुई है, जिससे गांव में शांति व्यवस्था बनी रही।
पढ़ें: PFI के संदिग्ध तीन कार्यकर्ताओं से एटीएस ने की 20 घंटे से अधिक पूछताछ, बढ़ी निगरानी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed