फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   RTPCR investigation will start in a week

एक सप्ताह में शुरू होगी आरटीपीसीआर जांच

Wed, 15 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
RTPCR investigation will start in a week
गाजीपुर। जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर लैबबनकर तैयार तो हो गया है, लेकिन जांच की सुविधा के लिए एक सप्ताह इंतजार करना पड़ेगा। वजह अभी न आईसीएमआर (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) की ओर से अभीहरी झंडी नहीं मिली और न ही जांच कीट ही उपलब्ध है। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने चार हजार कीट उपलब्ध कराने की मांग भेज दी है, जो चार दिन में बीएचयू से मिलने की उम्मीद है। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य महकमा अर्लट है। विभाग की ओर से उससे निबटने केलिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कोविड के मरीजों के इलाज के लिएजिला अस्पताल में वार्ड भी बनाए गए है। कोरोना संक्रमित बच्चों के लिए अलगसे पीकू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) वार्ड बनाए गए हैं। ऐसे में लैब के संचालन से रिपोर्ट को लेकर दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि चार दिन के अंदर बीएचयू से 4000 कीट की मांग की गई है। साथ ही अन्य उपकरण के समान भी आने शेष है। इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस डा. राजेश सिंह ने बताया कि फिलहाल लैब के संचालन में एक सप्ताह लग जाएगा। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को 1470 संदिग्धों का कोरोना जांच किया। इसमें 651 का स्वैब आरटीपीसीआर जांच के लिए बीएचयू भेजा गया। वहीं 809 लोगों की एंटीजन और 10 की ट्रूनैट से जांच की गई। इसी क्रम में जखनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 32 लोगों की आरटीपीसीआर और 32 का एंटीजन टेस्ट किया गया। हालांकि इसमें एक भी कोरोना का मरीज नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed