फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   RSS chief Mohan Bhagvat to offer prayer at Hathiyaram Math for the 2nd time lots of programmes ahead

UP News: गाजीपुर आ रहे हैं RSS प्रमुख मोहन भागवत, अक्षय वट-मौलशील सहित कई दुर्लभ प्रजाति के पौधे लगाएंगे

Tue, 18 Jul 2023 12:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 18 Jul 2023 12:53 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत 19 जुलाई को दूसरी बार सिद्ध पीठ हथियाराम मठ में आएंगे। आरआरएस प्रमुख के आने कि जानकारी महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महराज ने पत्रकारों से बातजीत के दौरान दी।  वे दूसरी बार 19 जुलाई की सुबह 11 बजे वाराणसी से अपने निजी साधन से बाई रोड आएंगे।

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagvat to offer prayer at Hathiyaram Math for the 2nd time lots of programmes ahead
मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद स्थित सिद्ध पीठ हथियाराम मठ में 19 जुलाई को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत का आगमन होने जा रहा है। जिसको लेकर मठ परिसर में तैयारियां बड़े ही जोरों शोर पर की जा रही हैं। आरआरएस संघ प्रमुख मोहन भागवत दूसरी बार सिद्ध पीठ हथियाराम मठ में आएंगे। उनका यहां 24 घंटे के लिए प्रवास रहेगा। इस दौरान वे चतुर्मास के अनुष्ठान के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आरआरएस प्रमुख के आने कि जानकारी महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महराज ने पत्रकारों से बातजीत के दौरान दी।  वे दूसरी बार 19 जुलाई की सुबह 11 बजे वाराणसी से अपने निजी साधन से बाई रोड आएंगे। बुढ़िया माता के दर्शन करने के बाद चतुर्मास के तमाम कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। महामंडलेश्वर ने कहा कि संघ प्रमुख के हाथों से अक्षय वट, मौलशील, चंदन सहित दुर्लभ प्रजाति के पौधों को भी लगाया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान के बाद शाम को संघ प्रमुख मोहन भागवत वहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। एक सवाल के जवाब में महा मंडलेश्वर ने कहा कि राजनीति में हमारे आने का कोई मन नहीं है। इतनी बड़ी गद्दी पर बैठे हुए भी लोगों का सेवा करने में जो अनुभूति होती है वह राजनीति में नहीं होती। इस मौके पर सादात ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, श्रीराम जायसवाल, केके राय, लौटू प्रजापति आदि उपस्थित रहेगे।
विज्ञापन


सड़क का हो रहा निर्माण, चल रही तैयारी
इस बार संघ प्रमुख मोहन भागवत का स्वागत काफी भव्य होगा। इसे लेकर तैयारियां चल रहीं हैं। प्रशासन स्तर से भी तैयारियों की मानीटरिंग की जा रही है। सड़क का निर्माण कराया जा रहा। जखनिया और सादात ब्लॉक के सफाई कर्मचारी सहित अधिकारी भी तैयारियां में जुटे हुए हैं। वहीं,संघ प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा में कोई चूक न हो इसका भी विशेष ध्यान दिया जएगा।                                    
विज्ञापन

                                                                  

 

RSS chief Mohan Bhagvat to offer prayer at Hathiyaram Math for the 2nd time lots of programmes ahead
मोहन भागवत। - फोटो : अमर उजाला

पहली बार नौ ग्रह वाटिका का स्थापना 
महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महराज के मुताबिक पहली बार पूरे देश में सिर्फ हथियाराम मठ पर नौ ग्रह वाटिका का स्थापना वैदिक मंत्रोचार के साथ किया जाएगा। नवग्रह वाटिका के पूजन-अर्चन से लोगों को सुख और शांति कि प्राप्ती होगी। कैलाश भवन को भी काफी बेहतर तरीके से सजाया जा रहा है। 

करीब 900 वर्ष पुरानी है सिद्धपीठ हथियाराम मठ की परंपरा, पीएम का परिवार भी कर चुका है दर्शन
सिद्धपीठ हथियाराम मठ की परंपरा करीब 900 साल पुरानी है। यह देश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक है। मठ की 23 शाखाएं देश के कोने-कोने में फैली हुई हैं। यहीं नहीं इसके लाखों शिष्य है।महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति 26 पीठाधीश्वर के रूप में सिद्ध पीठ हथियाराम के गद्दी संभाले रखे हैं। उन्हें 23 फरवरी 1996 को सिद्धपीठ के 25 में पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी बाल कृष्ण यति महाराज द्वारा चुना गया था। जिन्हें बाद में जूना अखाड़े द्वारा महामंडलेश्वर उपाधि प्रदान की गई। सिद्ध पीठ हथियाराम मठ में पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी परिवार आकर पूजा-अर्चना कर चुका है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट हथियाराम मठ के लिए दिया है। जिस पर तेजी से काम चल रहा है। जिला पंचायत सड़कों का भी निर्माण कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed