फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rs 17.41 crore will be provided for desk-benches in 1290 schools

Ghazipur News: 1290 विद्यालयों में डेस्क-बेंच के लिए मिलेंगे 17.41 करोड़

Sat, 30 Nov 2024 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rs 17.41 crore will be provided for desk-benches in 1290 schools
गाजीपुर। टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करने वाले परिषदीय विद्यालय के बच्चों के दिन बहुरने वाले हैं। वह भी कान्वेंट स्कूलों के बच्चों की तरह डेस्क एवं बेंच पर बैठकर पढ़ाई करेंगे। पहले चरण में प्रदेश के 25 जिलों के ऐसे विद्यालयों का चयन किया गया है जिनमें 3 से 5 तक की कक्षाओं के लिए फर्नीचर उपलब्ध नहीं है। इसमें गाजीपुर के 1290 विद्यालयोंं के लिए 17.41 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले के अधिकांश प्राथमिक स्कूलों में बच्चे टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करते हैं। कुछ समय पहले कुछ प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध कराए गए थे। वहीं कुछ विद्यालयों में शिक्षकों ने डेस्क-बेंच की व्यवस्था अपने स्तर से की है। छात्रों की इस समस्या को सरकार ने गंभीरता से लिया है। पहले चरण में प्रदेश के 25 जिलों के 14452 विद्यालयों को चुना गया जहां कक्षा 3 से पांच के बच्चों के लिए डेस्क-बेंच नहीं ही। इनमें गाजीपुर के 1290 स्कूल भी शामिल हैं। इन विद्यालयों के 71548 बच्चों के लिए 24279 डेस्क-बेंच के लिए 17 करोड़ 41 लाख 28 हजार 988 रुपये स्वीकृत हुआ है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फर्नीचर का डिजाइन तैयार किया गया है। इसके लिए जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन



हर विद्यालयों में डेस्क-बेंच की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस क्रम में शासन से जिले के 1290 विद्यालयों में डेस्क एवं बेंच के लिए धन स्वीकृत हुआ है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से नियमानुसार इसकी खरीदारी सुनिश्चित की जाएगी।- हेमंत राव, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed