फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   roadways

रोडवेज बसों का संचालन ठप

Tue, 11 May 2021 06:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
roadways
सुहवल। परिवहन विभाग की उदासीनता से छह माह बाद भी ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर रोडवेज की बसों का संचालन नहीं हो सका। यही नहीं गाजीपुर-जमानिया-सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो वर्ष से सरकारी बसों का संचालन ठप है। ऐसे में सेवराई एवं जमानिया तहसील के करीब चार सौ गांव के लोग सुविधा से वंचित हैं। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी नहीं सुनी जा रही बात। निजी बस एवं वाहनों द्वारा मनमाना किराया वसूला जा रहा है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का जहां सामना करना पड़ रहा है, वहीं उन्हें रोज आर्थिक चपत भी लग रही है। यात्रियों को हो रही परेशानियों के बावजूद विभाग बसों के संचालन को लेकर पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है। क्षेत्रीय लोगों ने विभाग से मांग किया है कि यात्रियों की परेशानी को देखते हुए ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे और गाजीपुर-जमानिया-सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन शुरु किया जाए, जिससे वह सुरक्षित यात्रा कर सकें। इसके अलावा वाराणसी जाने के लिए उन्हें जिला मुख्यालय आने के बाद ही बस मिल पाती है, जिससे उन्हें दोगुने किराए का भुगतान करना पड़ता है। रोडवेज की अधिकतर बसें खटारा हो चुकी हैं। विभाग की मानें तो वर्तमान समय में जिले के स्थानीय डिपो के बेड़े में कुल 80 बसें है, जिनमे 16 सरेंडर हो चुकी है। शेष 64 बसों में कोरोना संक्रमण के चलते जारी कर्फ्यू के कारण यात्रियों की कमी के चलते विभाग मात्र 15 से 20 बसों का संचालन कुछ चिह्नित मार्गों पर कर रहा है। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीके पांडेय ने बताया कि संक्रमण सामान्य होने के बाद ही बसों का संचालन किया जा सकेगा। यात्रियों के न निकलने के चलते भी बसों का संचालन ठप है। विभाग का प्रयास है कि लोगों को बेहतर सेवा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed