फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Road will be widened at a cost of crores as gift of Ballia MP

बलिया सांसद की सौगात करोड़ों की लागत से सड़क होगी चौड़ी

Sat, 11 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Road will be widened at a cost of crores as gift of Ballia MP
जिले का प्रमुख मार्ग बिहार प्रांत के बक्सर से गोरखपुर को जोड़ने वाला लठ्ठूडीह- दुबिहा- हरदासपुर मार्ग के दिन अब बहुरने वाले हैं। करीब नौ किमी लंबी इस सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण योजना के तहत कार्य शुरू हो चुका है। इस सड़क की हालत काफी खराब हो गई थी। गड्ढों के कारण झटका खाकर लोग परेशान हो जाते थे। सड़क के निर्माण पर लगभग साढ़े सत्रह करोड़ रुपये की लागत आएगी। निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। विभाग ने निर्माण कार्यदायी संस्था से प्रारंभ करा दिया है। संबंधित सड़क के निर्माण से करीब 50 हजार से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

लोगों को सुचारु आवागमन में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत न सिर्फ नई सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, बल्कि चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण योजना के तहत क्षतिग्रस्त सड़कों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। इन योजना के जिले के लोगों को भी बड़े पैमाने पर लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में इस योजना के तहत लठ्ठूडीह- दुबिहा- हरदासपुर के मार्ग को चौड़ीकरण कराए जाने के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी थी। मालूम हो कि लठ्ठूडीह-दुबिहा-हरदासपुर मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है। जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। सड़कों के चलते लोगों को आवागमन में विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हें दुरुस्त कराए जाने की मांग ग्रामीणों ने लंबे समय से कर रहे थे, जिसका संज्ञान लेते हुए बलिया सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने सड़क दुरुस्त करने की मंजूरी के लिए पत्र दिया लिखा था। लोक निर्माण विभाग तृतीय के अवर अभियंता विनोद ने बताया की लठ्ठूडीह- दुबिहा- हरदासपुर करीब नौ किमी, सड़क के चौड़ीकरण का कार्य कार्यदायी संस्था द्वारा शुरू हो चुका है। शासन की मंशा के अनुरूप और गुणवत्ता परक इस सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed