फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Road construction is a 'four hundred BC', whether in a city or a village, there are 20 or 100 potholes in a kilometer.

Ghazipur News: सड़क बनाने में ‘चार सौ बीसी’, शहर हो या गांव, एक किमी में कहीं 20, कहीं 100 गड्ढे

Sat, 11 Jul 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Road construction is a 'four hundred BC', whether in a city or a village, there are 20 or 100 potholes in a kilometer.
बिहारीगंज डगरा स्थित रेलवे क्रासिंग के पास गड्ढे। संवाद
गाजीपुर। करोड़ों खर्च करने के बावजूद शहर से लेकर गांव तक की सड़कें टूटी हुई हैं। स्थिति यह है कि जिले की करीब 420 सड़कों को गड्ढों को भरने का इंतजार है।
विज्ञापन

इन सड़कों पर एक किमी में कहीं 20 तो कहीं 40 गड्ढे हैं। यह गड्ढे करीब तीन से पांच फीट तक के हैं, ऐसे में बरसात के दिनों में पानी भरने से हादसे की संभावना बढ़ी हुई है। खासकर नगर के प्रमुख इलाकों के मार्गों की स्थिति करीब पांच वर्षों से खराब है।
विज्ञापन

शहर के लंका गेट नंबर चार के सामने वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर ही 20 से अधिक गड्ढे हैं। स्थिति यह है कि गड्ढे दो से तीन फीट तक चौड़े हैं, जिसमें बाइक सवार आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। बड़ीबाग निवासी विवेक सिंह शम्मी ने बताया कि यह तो मुख्य मार्ग है, जब लंका से बड़ीबाग होते हुए फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग तक जाएंगे सड़क पर करीब 100 गड्ढे बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं सिटी रेलवे स्टेशन से फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग तक जाने वाली सड़क का हाल ऐसा है कि थोड़ी सी लापरवाही हादसे का कारण बन जाती है। बवाड़े निवासी रितेश सिंह ने बताया कि ढढ़नी से सुहवल जाने वाली सड़क की स्थिति काफी खराब है। करीब नौ किलोमीटर के इस मार्ग पर स्थिति यह है कि करीब 200 से अधिक गड्ढे बने हैं। बरसात के दिनों में पानी भरने से हादसे की संभावना बढ़ जाती है। वर्तमान में इस मार्ग से करीब 52 हजार लोगों का आवागमन होता है।
बिरनो के सुजीत यादव ने बताया कि गाजीपुर-आजमगढ़ मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली दो किमी लिंक रोड जो बिरनो से इनवा मार्ग को जोड़ती है, इस पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। धार हमीर बोझवा के पास, जखनिया से लालापुर के बीच गौरा गांव के पास स्थिति काफी खराब है। बहादुरगंज-रसूलपुर-पिंडोंहरी मार्ग और बड़ौरा भदसा मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। नंदगंज के सौरम मोड़ से जाने वाली सड़क पर करीब एक किमी जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इस सड़क से सौरम, मुड़कटनी, सिसोड़ा, सबुआ विश्रामपुर, चकिया, चोचकपुर और करंडा के लोगों का आवागमन रहता है। गड्ढे के चलते करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है।

खानपुर में बिहारीगंज डगरा स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास पांच फीट तक के गड्ढे हैं, वहीं शादीभादी रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास, शादीभादी रोड पर गोपालपुर स्थित रोड पर और औड़िहार पश्चिमी गेट से सैदपुर वाली सड़क की स्थिति बदहाल है। दुल्लहपुर जलालाबाद होते हुए नायकडीह बाजार जाने वाला मार्ग काफी खराब है, यही मार्ग मरदह में जाकर मिल जाता है। यही हाल अन्य मार्गों का भी है।

बिहारीगंज डगरा स्थित रेलवे क्रासिंग के पास गड्ढे। संवाद

बिहारीगंज डगरा स्थित रेलवे क्रासिंग के पास गड्ढे। संवाद

बिहारीगंज डगरा स्थित रेलवे क्रासिंग के पास गड्ढे। संवाद

बिहारीगंज डगरा स्थित रेलवे क्रासिंग के पास गड्ढे। संवाद

बिहारीगंज डगरा स्थित रेलवे क्रासिंग के पास गड्ढे। संवाद

बिहारीगंज डगरा स्थित रेलवे क्रासिंग के पास गड्ढे। संवाद

बिहारीगंज डगरा स्थित रेलवे क्रासिंग के पास गड्ढे। संवाद

बिहारीगंज डगरा स्थित रेलवे क्रासिंग के पास गड्ढे। संवाद

बिहारीगंज डगरा स्थित रेलवे क्रासिंग के पास गड्ढे। संवाद

बिहारीगंज डगरा स्थित रेलवे क्रासिंग के पास गड्ढे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed