फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Road accident in Ghazipur Bolero collided with truck driver died

गाजीपुर: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, चालक की मौत

Sun, 05 Dec 2021 05:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 05 Dec 2021 05:58 PM IST
सार

नंदगंज कोतवाली क्षेत्र के तलवल मोड़ के पास खराब होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गया। 

विज्ञापन
Road accident in Ghazipur Bolero collided with truck driver died
सड़क हादसा - फोटो : social media

विस्तार

गाजीपुर जिले के नंदगंज कोतवाली क्षेत्र के तलवल मोड़ के पास शनिवार की देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के जोगा मुसाहिब सवितापुर गांव निवास बोलेरो चालक राममदन कुशवाहा (46) किसी काम से वाराणसी गया था। वहां से वह लौट रहा था।

विज्ञापन


इसी बीच तलवल मोड़ के पास खराब होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गया। जानकारी होने पर आसपास के लोग घटना स्थल पर जुट गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर महाराजगंज चौकी प्रभारी कृपाशंकर उपाध्याय पुलिस टीम के सात पहुंचे और घायल चालक को बोलेरो से निकलवाया और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग रोते-बिलखते मर्चरी हाउस पहुंचे। कोतवाल विमल मौर्या ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में फंदे से झूलती मिला विवाहिता का शव

बहरियाबाद क्षेत्र के भंवरूपुर गांव में शनिवार की देर रात एक विवाहिता का शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। मृतका की मां ने विवाहिता के पति पर दहेज के हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के छपरी गांव निवासी अलका की शादी 23 जून 2019 को भंवरूपुर गांव निवासी दीपक राम से हुई थी। उसकी एक पुत्री है।

छह माह पूर्व दीपक राम अपने दो अन्य भाइयों के साथ मुंबई चला गया था। विवाहिता अलका देर रात सास सुखदेई, ससुर फिरंगी राम और जेठानी के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। देर रात अलका के कमरे से उसकी 11 माह की पुत्री के रोने की आवाज सुनकर परिजन जग गए। जब ससुरालियों ने अलका को जगाने के लिए आवाज लगाई तो कोई हरकत सुनने को नहीं मिली। इस पर जब उन्होंने कमरे की खिड़की से देखा तो अलका का शव साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से झूल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed