करीमुद्दीनपुर। बाराचवर विकास खंड के काशीनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के पास खेल मैदान पर दो दिवसीय कुश्ती का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न भार वर्गों में पहलवानों ने दांवपेच आजमाए। रितेश पहलवानी में जिला केसरी चुने गए। 51 किग्रा भार वर्ग में अरविंद प्रथम तथा बृजेश द्वितीय रहे। 55 किग्रा भार वर्ग में प्रद्मुमन प्रथम, राका पाल द्वितीय, 61 किग्रा भार वर्ग मे देवानंद प्रथम तथा गोलू द्वितीय, 67 किग्रा भार वर्ग में दीपक प्रथम और संदीप द्वितीय, 75 किग्रा भार वर्ग में श्यामसुंदर पहले और रोहन दूसरे स्थान पर रहे। जबकि 85 किग्रा भार वर्ग में संजय पहलवान प्रथम और विशाल दूसर, 95 किग्रा भार वर्ग में चंदन प्रथम और ईश्वर दूसरे स्थान पर रहे। 120 किग्रा भार वर्ग में रितेश का कोई जोड़ नहीं मिलने से उन्हें जिला केसरी का खिताब दिया गया। जिला केसरी के फाइनल में रितेश प्रथम और दूसरे स्थान पर चंदन रहे। जिला कुमार के चयन में मुन्ना प्रथम और संदीप बरेजी दूसरे स्थान पर रहे। जिला अभिमन्यु के चुनाव में देवानन्द प्रथम और सतपाल दूसरे स्थान पर रहे। जिला केसरी रितेश को मुख्य अतिथि पूर्व सासंद राधेमोहन सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव ने जिला केसरी के सम्मान से नवाजा और उन्हें शील्ड, गदा, प्रशस्ति पत्र के साथ नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। जिला कुमार व जिला अभिमन्यु को भी पुरस्कार दिए गए। प्रतियोगिता के रेफरी रामायन यादव, मुन्नी यादव और अवधेश यादव रहे। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुमेर यादव, विभुति पहलवान, जयहिंद, महेंद्र चौहान, पहलवान लोहा सिंह और जिला पंचायत सदस्य राजकुमार सिंह झाबर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। राहुल यादव ने आभार जताया।