फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Revenue team removed encroachment from the land of Gram Sabha

राजस्व टीम ने ग्राम सभा की जमीन से हटवाया अतिक्रमण

Sun, 15 May 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Revenue team removed encroachment from the land of Gram Sabha
जिला प्रशासन लगातार अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में रविवार को डीएम के निर्देश पर स्थानीय गांव स्थित ग्रामसभा की भूमि पर हुए अतिक्रमण को राजस्व कर्मियों ने जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। इससे अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव निवासी के जितेंद्र राय ने कुछ दिन पूर्व डीएम से शिकायत कर जानकारी दी थी कि गांवसभा की जमीन पर वर्षों से अवैध कब्जा अतिक्रमणकारियों द्वारा किया गया है। डीएम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक राकेश राय के नेतृत्व में पहुंची राजस्व की टीम ने ग्रामसभा की अराजी नंबर 1498 गड़ही पर बाउंड्रीवॉल, शौचालय और चरन के पक्के निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कराने की कार्रवाई की। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस टीम मौजूद रही। मालूम हो कि बीते 25 अप्रैल को लेखपाल के द्वारा संबंधित कब्जेदार को कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उसके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। इसके बाद तहसीलदार न्यायालय के द्वारा एक हफ्ते में कब्जा न हटाने पर कार्यवाई की चेतावनी दी गई थी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक राकेश राय, राजिंद्र यादव, एसआई हरिश्चंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed