{"_id":"6934830b326727d72207afb7","slug":"retired-employee-duped-of-rs-6-lakh-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-143370-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सेवानिवृत्त कर्मचारी से 6 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सेवानिवृत्त कर्मचारी से 6 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से 6 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित के पुत्र नीतीश कुमार ने पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज राजा को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद एसपी के निर्देश पर करीमुद्दीनपुर पुलिस ने ठगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना प्रभारी रमेश चंद पटेल ने बताया कि आरोप है कि खुशी गांव निवासी धर्मेन्द्र ने स्वयं को स्मॉल फाइनेंस बैंक चलाने वाला बताते हुए 3 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज देने का लालच देकर छह लाख रुपये की ठगी की है। उधर, पीड़ित के पुत्र नीतिश कुमार ने उल्लेख किया है कि पीड़ित सुरेन्द्र राम जनवरी 2022 में राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। आरोपी धर्मेन्द्र ने पीड़ित परिवार के रिश्तेदार जीजा त्रिलोकीनाथ, निवासी कटघरा के माध्यम से सेवानिवृत्त सुरेन्द्र राम के घर पहुंचा और 6 लाख रुपये निवेश कराने का प्रस्ताव रखा। आरोपी पर भरोसा करते हुए सुरेन्द्र राम ने 6,00,000 रुपये खाते से ट्रांसफर कर दिए। परंतु मार्च 2023 के बाद धर्मेन्द्र धीरे-धीरे पूरी तरह से गायब हो गया। न तो ब्याज दिया और न ही मूल धन लौटाया। पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी अब अपने पुराने नंबरों को गलत नंबरों की सूची में डाल चुका है। किसी नए नंबर से बात होने पर वह एक सप्ताह में पैसा लौटाने का झूठा आश्वासन देता है और फिर तुरंत नंबर बंद कर देता है। इस धोखाधड़ी के कारण सेवानिवृत्त सुरेन्द्र राम आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। पीड़ित बेटे नीतीश कुमार ने तहरीर में लिखा है कि दवाओं के लिए भी पैसे का अभाव हो गया है और परिवार बेहद परेशान है। नीतीश कुमार ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि उनके पिता की खून-पसीने की जमा पूंजी वापस दिलाकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी करीमुद्दीनपुर ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के अधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।